संजय कपूर की संपत्ति का कौन होगा वारिस, जाने विरासत की जंग की पूरी कहानी
कैसे हुई थी मौत?
12 जून 2025 को लंदन में पोलो खेलते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से संजय कपूर की मौत हो गई। इस घटना के बाद से उनकी 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद छिड़ गया। इसे लेकर सवाल उठाया गया कि क्या उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर भी इस संपत्ति में हिस्सा मांग सकती हैं? जानकारी के अनुसार, करिश्मा ने न तो कोई कानूनी दावा किया है और न ही वह ऐसा करने का इरादा रखती हैं।
रानी कपूर के लेटर में क्या लिखा?
रानी कपूर ने दावा किया था कि भावनात्मक संकट की स्थिति में उन्हें डॉक्युमेंट्स पर साइन करने के लिए मजबूर किया गया, वो भी बंद दरवाजों के पीछे और इसके साथ ही कंपनी के अकाउंट्स और सूचनाओं तक पहुंच से भी दूर रखा गया। दिवंगत संजय कपूर की मां ने आरोप लगाते हुए कहा था कि बेटे की मौत के बाद शोक के दौरान हस्ताक्षरित दस्तावेजों का इस्तेमाल अब परिवार के विरासती व्यवसाय पर नियंत्रण को गलत तरीके से दर्शाने के लिए किया जा रहा है।
कंपनी ने रानी कपूर को ठहराया गलत।
सोना कॉमस्टार ने रानी कपूर के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि वे कंपनी में शेयरधारक नहीं हैं। 25 जुलाई को जारी एक औपचारिक बयान में, कंपनी ने एजीएम आयोजित करने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि वह नियामकीय डेडलाइन से बंधी हुई है और उसने कॉर्पोरेट प्रशासन और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध रहते हुए कानूनी सलाह पर कोई फैसला लिया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply