Ram Mandir: कल से भक्त कर सकेंगे रामलला के दर्शन, जानें आरती, दर्शन का समय और अन्य डिटेल्स
Ram Mandir Darshan Timings: अयोध्या में आज रामलला की प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो गया है। आज यह कार्यक्रम पीएम मोदी और देश के वरिष्ठ राजनेताओं और अभिनेताओं की मौजूदगी में संपन्न हुआ। पूरे देश में खुशी का माहौल है। हर घर जश्न मना रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियां शामिल होने वाली हैं। आज 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन हो गया है। वहीं, 22 जनवरी को आम जनता राम मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेगी। तो आइए जानते हैं आपके लिए कब खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे और इससे जुड़ी अन्य अहम जानकारियां-
कल से मंदिर में होंगे श्री राम के दर्शन
राम मंदिर सुबह 7 बजे से रात 11:30 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिए खुला रहेगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा। दोपहर में ढाई घंटे के लिए मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। रामलला की अष्टयाम सेवा के बीच प्रतिदिन आरती होगी, हर आरती से पहले भोग लगाया जाएगा।
आरती का समय
शृंगार आरती- सुबह 6:30बजे
भोग आरती- दोपहर 12:00बजे
संध्या आरती - शाम 7:30 बजे
आरती में कैसे हो सकते है शामिल?
राम मंदिर के प्रबंधन की जिम्मेदारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दी गई है, जिसे केंद्र सरकार ने स्थापित किया है। अयोध्या राम मंदिर की आरती में शामिल होने के लिए इस ट्रस्ट से पास लिया जा सकता है। पास पाने के लिए आपके पास वैध आईडी प्रूफ होना चाहिए। वहीं, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, आरती में एक बार में केवल 30 लोग ही शामिल हो सकेंगे। अयोध्या राम मंदिर में भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए आपको किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। वहीं, आरती में शामिल होने के लिए पास लेना जरूरी होगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply