कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली को सौंपी दिल्ली की कमान, जानिए क्या है खड़गे का प्लान?
Lovely Appointed New Chief Of Delhi Congress: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिल्ली में बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने राजधानी में नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। अभी तक ये जिम्मेदारी अनिल चौधरी के पास थी। लवली तत्काल प्रभाव से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष होंगे।
आपको बता दें कि,कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी निवर्तमान अध्यक्ष अनिल चौधरी के योगदान की सराहना करती है।
खड़गे ने क्यों सौपी लवली को ये जिम्मेदारी?
लोकसभा चुनाव से पहले खड़गे लवली को लेकर दिल्ली में बड़ा दाव खेला है। हालाकिं, इस फैसले में लवली के राजनीतिक एक्सपीरियंस का बहुत बड़ा फैक्टर रहा है। अरविंदर सिंह लवली का जन्म 11 दिसंबर 1968 को हुआ था। लवली ने अपनी राजनीति की शुरुआत 1990 के दशक में यूथ कांग्रेस से की थी, वह 1992 से 1996 तक NSUIके राष्ट्रीय महासचिव भी रहे है। लवली शिक्षा मंत्री, शहरी विकास और राजस्व मंत्री और परिवहन मंत्री भी रहे।
वहीं लवली 1998 में पहली बार दिल्ली की गांधी नगर विधानसभा से विधायक चुने गए थे। वह 2003, 2008 और 2013 में भी विधायक रहे। लवली दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वह 2013 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके इस एक्सपीरियंस को देखते उन्हें दिल्ली की कमान सौंपी गई है।
UPमें भी बदले अध्यक्ष
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी आलाकमान अलग-अलग राज्यों के नेताओं के साथ बैठकें भी कर रहा है। इसी क्रम में संगठन में बदलाव किये जा रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस ने अजय राय को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले खड़गे ने सीडब्ल्यूसी सदस्यों के नामों की घोषणा की थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply