औषधिय गुण से भरपूर होता है फालसा, जानें इसके फायदे
Health Tips: फालसा एक फल जो न सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट होते हैं बल्कि औषधिय गुणों से भरपूर भी होता हैं। यह फल छोटे-छोटे बेर के आकार का होता है और इसका स्वाद खट्टा मीठा होता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और आयरन भी पाया जाता है, जिसके चलते इसे न्यूट्रिएंट्स का पावर हाउस कहा जाता है। आज हम आपको फालसा के फायदे के बारे में बताएंगें।
डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए फालसा फल काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि फालसा फल में लो ग्लिसमिक इंडेक्स होता है, इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इसके अलावा इसमें पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट की भी मौजूदगी होती है जो की इस फल को डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर बनाता है।
शरीर को पहुंचाता है ठंडक
फालसा में पानी की मात्रा काफी होती है। इसके सेवन से गर्मियों में आपको खूब फायदा मिल सकता है। ये शरीर की गर्मी को काम करता है इसके सेवन से शरीर ठंडा रहता है।
हड्डियों को करता है मजबूत
फलसा फल में कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। ये बोन डेंसिटी को बढ़ावा देता है। फालसा में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण आर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस की स्थितियों में हड्डियों में होने वाले गंभीर दर्द को कम करने में मदद करता है।जोड़ों की गतिशीलता को बढ़ाने में भी मदद करता है।
कैंसर के खतरे से बचाव
फालसा फल में एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी हमारे शरीर में एंटी कैंसर एजेंट का काम करता है। इसके सेवन से कैंसर के जोखिम से बचा जा सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्रेस्ट और लीवर कैंसर से हमारे शरीर की रक्षा करता है।
एनीमिया के इलाज में मददगार
फलसा फ्रूट में आयरन भरपूर होता है। इसके सेवन से एनीमिया के इलाज में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद आयरन आपके शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद कर सकता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply