Haryana: प्रधानमंत्री मोदी जिसको कोयला चोर कहते थे अब वह कोहिनूर हो गया -डॉ. सुशील गुप्ता
Haryana News: आप के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को पेहवा विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा शुरू की। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री बलबीर सैनी भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों और महिलाओं का आशीर्वाद लिया और "इंडिया" गठबंधन को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।
‘देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है’
उन्होंने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है। देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। भाजपा के पास चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी ही नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा में चिल्लाकर जिसे कोयला चोर कह रहे थे, 2014से लेकर अब तक जिस पर कई एफआईआर हुई और जिसके पीछे ईडी लगी रही। वह आदमी 82करोड़ रुपए का चंदा देने के बाद दूध का धुला हो गया। इतने मुकदमे होने के बाद कोयला चोर अब कोहिनूर हो गया। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल आदमी खराब नहीं है लेकिन वह डरा हुआ है। यदि एक सांसद डर गया तो वह जनता का क्या ख्याल रखेगा। नवीन जिंदल डंडे के डर पर भाजपा में आया है। जबकि हमारे नेता कई कई साल से जेल में पड़े हैं लेकिन डरे नहीं।
‘इंडिया गठबंधन सभी 10सीटों पर जिताएंगा’
उन्होंने कहा कि अब भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया और कांग्रेस के सभी खाते सील कर रखे हैं, लेकिन झुकेंगे नहीं। इंडिया गठबंधन को लोकसभा की सभी 10सीटों पर जिताएंगे। सरकार की ये जो तानाशाही है ये सही नहीं है। किसान आंदोलन में युवा किसान शुभकरण को गोली मारी। उन्होंने कहा कि मैं 24घंटे आपके बीच रहूंगा। नवीन जिंदल 10साल कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद रहा, लेकिन किसी के पास उसका फोन नंबर तक नहीं है। सांसद ऐसा होना चाहिए जो कुरुक्षेत्र, कैथल, पेहवा, कलायत, पुंडरी, गुहला चिका और लाडवा की बात संसद में कर सके। कुरूक्षेत्र लोकसभा की समस्या दूर करे और यहां की लड़ाई लड़कर यहां का पैसा लेकर आए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply