HARYANA NEWS: हरियाणा का भारतीय सेना में 11 प्रतिशत हिस्सेदारी है- सीएम मनोहर लाल
Manohar Lal in Rohtak: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर आज रोहतक के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब से आजादी मिली उस समय देश में सुई तक नहीं बनती थी मगर आज दुनिया में देश पांचवी आर्थिक शक्ति बन कर उभरा है। देश की आजादी में हरियाणा का बहुत योगदान है। वहीं हरियाणा का भारतीय सेना में 11 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
सीएम मनोहर लाल ने कहा किआज प्रदेशभर से 242 कलश में उन शहीदों के गांव से मिट्टी लाई गई है। इन दिनों देश का अमृतकाल चल रहा है। यह 2047 तक चलेगा।प्रधानमंत्री ने स्वयं इस मुहिम की शुरुआत की थी। 31 अक्टूबर को देश भर से सात लाख गांव और शहर से यह 75 हजार कलश दिल्ली में पहुंचेंगे। यह कोई छोटी मुहिम नहीं है। यह उन देश पर शहीद और आजादी की लड़ाई में भाग लेने वाले हजारों लाखों की कुर्बानी याद रखने वाली है।प्रधानमंत्री खुद स्वयं सेवकों को शपथ दिलाएंगे।
हरियाणा की खेलों में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है- सीएम मनोहर लाल
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि आज हरियाणा के किसान खिलाड़ी उधोगपति बहुत ही विकास में भागीदार निभा रहा है। हरियाणा का खिलाड़ी देश के लिए मेडल जीतकर लाता है। हरियाणा की खेलों में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि हमारी खेल नीति इस प्रकार की है,किसान इतना अन्न पैदा करता है। देश की जनता की भूख मिटाता है। हम अपना और दूसरों का ख्याल रखते है। हरियाणा का उद्योगपति देश में इतना उद्पादन कर रहा है को देश में सबसे जायदा GST कलेशन में नंबर एक पर है।
हरियाणा प्रगति विकास में नंबर एक की आगे बढ़ा रहा है- सीएम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश में कोई निवेशक आता है तो वह सबसे पहले हरियाणा में निवेश के बारे में सोचता है। हरियाणा प्रगति विकास में नंबर एक की आगे बढ़ा रहा है।
Leave a Reply