HARYANA NEWS: मजदूरी के पैसे मांगने पर मजदूर को मिली मौत, तालाब के पास मिला शव

Palwal News: हरियाणा के पलवल जिले कानौली गांव में मजदूरी के पैसे मांगने पर एक मजदूर की हत्या कर दी गई। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद शव को गांव के तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने मृतक मजदूर की पत्नी की शिकायत पर गांव के तीन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी मोहिंदर सिंह के मुताबिक पलवल के कानौली गांव निवासी कविता ने दी शिकायत में कहा कि उसके पति अशोक ने हुकम लाल के खेतों में मजदूरी की थी। अशोक 31 अगस्त को हुकम लाल से मजदूरी के पैसे मांगने गया था। इस पर हुकम लाल ने उसके पति को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद उसका पति अशोक गांव के सरंपच के पास शिकायत लेकर गया। पीड़िता का आरोप है कि तीन सितंबर की शाम को करीब छह बजे हुकम लाल, मंगत और बीर सिंह उनके घर आए और उसके पति अशोक को बुलाकर तालाब की तरफ ले गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
तालाब में मिला अशोक का शव
कविता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पति को शराब पिलाई और फिर जान से मारकर तालाब में फेंक दिया। उसका पति अशोक जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार को चिंता हुई और तलाश शुरू कर दी। 4 सितंबर को सुबह तालाब के किनारे अशोक के कपड़े और चप्पल मिले, जो सूखे हुए थे, जबकि रात में बारिश हुई थी। परिवार ने तुरंत इसकी सूचना हथीन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर कपड़ों और चप्पलों को अपने कब्जे में ले लिया। काफी खोजबीन के बाद अशोक का शव नहीं मिला, लेकिन अगले दिन अशोक का शव तालाब में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक सरकारी अस्पताल भिजवा दिया। मृतक की पत्नी कविता की शिकायत पर गांव के ही निवासी हुकम लाल, मंगत व बीर सिंह के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply