हरियाणा स्थापना दिवस आज, सीएम सैनी ने दिया प्रदेश की जनता को दिया खास संदेश
HARYANA NEWS: आज हरियाणा में स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर सीएम सैनी ने प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को साझा करते हुए लिखा कि हरियाणा दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने लिखा कि यह दिन हमारे गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और परिश्रमी जनता की अदम्य ऊर्जा का प्रतीक है।
सीएम नायब सैनी ने एक पोस्ट को साझा करते हुए लिखा कि हरियाणा की यह वीरभूमि साहस, समर्पण और मेहनत की मिसाल रही है, जहाँ किसानों ने अन्न के भंडार भरे, खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर तिरंगा लहराया और वीर जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा में अद्वितीय शौर्य दिखाया। उन्होंने लिखा कि आज हरियाणा केवल परिश्रम की धरती नहीं, बल्कि प्रगति, शिक्षा, खेल और औद्योगिक विकास का अग्रदूत बन चुका है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए, हरियाणा ‘विकसित हरियाणा’ के निर्माण में दृढ़ता और समर्पण के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
उन्नति की यह यात्रा यूं ही निरंतर जारी रहे- अमित शाह
हरियाणा दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश वासियों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लिखा कि वीर जवानों और मेहनतकश किसानों के लिए जाना जाने वाला हरियाणा आज सुशासन और जनकल्याण के नए कीर्तिमान भी स्थापित कर रहा है। समृद्ध संस्कृति, परंपरा और आतिथ्य के लिए प्रसिद्ध हरियाणा की प्रगति और उन्नति की यह यात्रा यूं ही निरंतर जारी रहे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply