HARYANA: दादा साहब फाल्के टेलीविजन अवार्ड से नवाजी गई हरियाणा की बेटी, बढ़ाया राज्य का मान
Angelina Rana: हरियाणा में हुनरहर एक यूवा में भरा है। हरियाणा की मिट्टी में देश के कई जाने माने खिलाड़ी जन्में हैं।सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला कल्पना चावला, पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, रणदीप हुड्डा जैसे होनहार एक्टर भी यहीं जन्में हैं। अब हरियाणा को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है और प्रदेश की एक और बेटी ने हरियाणा का नाम रोशन किया है दरअसल, हरियाणा के करनाल की एंजेलिना राणा को दादा साहेब फाल्के टेलीविजन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
DSPकी बेटी हैं एंजेलिना
एंजेलिना राणा हरियाणा पुलिस के DSP गोरखपाल की बेटी है। गोरखपाल अभी सोनीपत के गन्नौर में DSP तैनात हैं। एंजेलिना राणा छोटी उम्र में बड़ी सफलता हासिल कर दूसरी बेटियों के लिए भी एक प्रेरणा बनी हैं। इससे पहले वह मिस टीन यूनिवर्स का खिताब भी जीत चुकी हैं। शनिवार शाम को करनाल सेक्टर -8में अपने परिवार के बीच पहुंची एंजेलिना का जोरदार स्वागत किया गया। मिठाई खिलाकर मुंह मीठी किया गया। परिवार का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उसने देश में परिवार का नाम रोशन किया है।
जीत चुकी हैं मिस टीन यूनिवर्स का खिताब
बताते चलें, 2021में मुंबई में हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में एंजेलिना को मिस टीन यूनिवर्स का खिताब मिला था। इसमें देश की 30लड़कियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में हरियाणा से 6लड़कियों ने दावेदारी ठोकी थी। तीन कैटेगरी थी- मिस टीन, मिस और मिसेज यूनिवर्स। जिसमें से विनर एंजेलिना राणा बनी थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply