क्रैश हुए विमान में पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी थे सवार, अहमदाबाद से लंदन के लिए भरी थी उड़ान
Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ से कुछ देर बाद एयर इंडिया का यात्री प्लेन क्रैश कर गया। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें 10 क्रू मेंबर और बांकी यात्री थे। अब इस क्रैश से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। क्रैश हुए प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता विजय रूपाणी भी सवार थे। इसकी पुष्टि खुद उनके परिवार वालों ने किया है। उनका टिकट भी लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, रूपाणी को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है, उसकी जानकारी भी नहीं आई है।
कौन हैं विजय रूपाणी?
विजय रूपाणी भारतीय जनता पार्टी के नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री थे। विजय रुपाणी का जन्म रंगून में हुआ था जिसे अब यांगून, म्यामांर के नाम से जाना जाता है। उनका परिवार 1960 में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद गुजरात के राजकोट चला गया। रूपाणी जब स्कूल में थे वो तभी RSS की शाखा में शामिल हुए। इसके बाद वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जरिए वो भाजपा में शामिल हुए। साल 2014 में अपना विधानसभा चुनाव लड़ा और राजकोट पश्चिम से उपचुनाव जीता। साल 2006 से 2012 तक वो राज्यसभा के भी सदस्य थे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply