'लखपति दीदी' की महिला लाभार्थियों से पीएम मोदी ने की बातचीत, बोले-3 करोड़ से अधिक महिलाएं 'लखपति दीदी' बनें
PM MODI NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में सशक्त नारी- विकसित भारत कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने 'लखपति दीदी' की महिला लाभार्थियों से बातचीत की। उन्होंने दिल्ली में सशक्त नारी-विकसित भारत कार्यक्रम में 'नमो ड्रोन दीदियों' के बीच ड्रोन वितरित किए। साथ ही पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम को संबोधित किया।
पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के लिहाज से बहुत ऐतिहासिक है। आज मुझे नमो ड्रोन दीदी अभियान के तहत 1 हजार आधुनिक ड्रोन महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को सौंपने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि देश में 1 करोड़ से ज्यादा बहनें पिछले दिनों अलग अलग योजनाओं और प्रयासों के कारण लखपति दीदी बन चुकी हैं। ये आंकड़ा छोटा नहीं है।
कांग्रेस पर पीएम मोदी ने कसा तंज
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी देश हो, कोई भी समाज हो, वो नारीशक्ति की गरिमा बढ़ाते हुए, उनके लिए नए अवसर बनाते हुए ही आगे बढ़ सकता है। लेकिन दुर्भाग्य से देश में पहले जो सरकारें रही, उनके लिए आप सभी महिलाओं का जीवन, आपकी मुश्किलें कभी प्राथमिकता नहीं रही और आपको आपके नसीब पर छोड़ दिया गया था।
मैं चाहता हूं कि भारत में 3 करोड़ से अधिक महिलाएं 'लखपति दीदी' बनें- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि भारत में 3 करोड़ से अधिक महिलाएं 'लखपति दीदी' बनें। हमने ड्रोन दीदियों के खाते में 10,000 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की है। कोई भी समाज तभी समृद्ध हो सकता है जब उसकी नारी शक्ति समृद्ध हो। दुर्भाग्य से पूर्ववर्ती सरकारों को महिलाओं के संघर्षों की ज्यादा परवाह नहीं थी। मैं पहला प्रधान मंत्री हूं जिसने लाल किले की प्राचीर से महिलाओं की स्वच्छता संबंधी समस्याओं के बारे में बात की।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply