दिल्ली में BJP का मास्टर स्ट्रोक या ब्लंडर? 4 सांसदों काटे टिकट, इन नए चेहरों पर किया भरोसा
Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट को जारी कर दिया है। BJPने पहली लिस्ट जारी करते हुए 33 मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए हैं और उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया है। BJPने राजधानी दिल्ली से पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। मनोज तिवारी पर ही भरोसा जताते हुए उन्हें उत्तर पूर्वी दिल्ली से मैदान में उतारा गया है, जबकि चार मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए गए हैं और उनकी जगह नए उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। इन पांच वजहों से समझिए क्यों काटे गए चार सांसदों के टिकट।
दिल्ली में किसे टिकट मिला और किसे नहीं?
BJPने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए दो बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन का टिकट काटकर प्रवीण खंडेलवाल को चांदनी चौक लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। पश्चिमी दिल्ली सीट से दो बार के सांसद प्रवेश सिंह वर्मा की जगह कमलजीत सहरावत को टिकट दिया गया है। BJPने दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी का टिकट भी काट दिया है। उनकी जगह पार्टी ने रामवीर सिंह बिधूड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
आपको बता दें कि रमेश बिधूड़ी ने पिछले साल संसद में दानिश अली के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। BJPने दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने इस सीट से मीनाक्षी लेखी का टिकट काट दिया है। आपको बता दें कि मीनाक्षी वर्तमान में केंद्रीय मंत्री भी हैं। साफ है कि चुनाव से पहले पार्टी ने प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी, मीनाक्षी लेखी और हर्ष वर्धन का टिकट काटकर पदानुक्रम में अहम बदलाव किया है।
BJPने क्यों किया बदलाव?
BJPद्वारा किए गए इस बड़े बदलाव के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ा कारण सत्ता विरोधी लहर को माना जा रहा है। क्योंकि परवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी, मीनाक्षी लेखी और हर्ष वर्धन सभी एक दशक से सांसद हैं, जो संभावित रूप से मतदाताओं के बीच सत्ता विरोधी भावना पैदा कर रहे हैं।
मिल सकती है नई भूमिका
दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली में BJPके लिए केजरीवाल बड़ी चुनौती हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जिन सांसदों के टिकट काटे गए हैं उन्हें केजरीवाल का मुकाबला करने के लिए नई भूमिका मिल सकती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply