Weather Update: दिल्ली को मिलेगी उमस से राहत, जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast: दिल्ली में बारिश के बाद गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है। पहले लोग बारिश से परेशान थे तो अब वहीं धूप से परेशान है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने कई हफ्तों बाद दिल्लीवालों की हालत खराब कर दी। 10दिनों बाद तापमान सामान्य से ज्यादा आंका गया। दिल्लीमें आज तेज धूप खिलने के कारण तापमान में इजाफा देखने को मिला है। आज पारा 37डिग्री के करीब रह सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने कहा कि शाम तक बादल छाने का अनुमान है और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद उमस और बढ़ सकती है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और राजधानी में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
वहीं महाराष्ट्र और गुजरात की बात करें तो आज महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश हो सकती है। दोनों राज्यों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज से अगले 2दिनों तक महाराष्ट्र के 10जिलों के साथ गुजरात में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी तट पर वर्षा गतिविधि में वृद्धि के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, पुणे और पालघर में इसका ज्यादा असर दिखेगा। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना और ओडिशा में भी आज तेज बारिश का अलर्ट है।
वहीं यूपी में कई इलाकों में बारिश के चलते लोगों को उमस से राहत मिलेगी। पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में आज भी वर्षा के आसार हैं। उधर, बिहार में 23 जुलाई तक मानसून पहले की तरह कमजोर रह सकता है। हालांकि, कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply