रायगढ़ में भूस्खलन की चपेट में आया पूरा गांव,5 की मौत

Maharastra Landslide: महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा हो गया है। पूरा गांव ही लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया है। घटनास्थल पर NDRF की 4 टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ बचाव कार्यों में जुटी हैं। मलबे से 5 शव निकाले गए हैं, जबकि 75 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. भूस्खलन की इस घटना में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है।
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुताबिक, मलबे से अब तक 5 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 75 लोगों को बचाया गया है. बता दें कि रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में देर रात भारी भूस्खलन हुआ है। पहाड़ की मिट्टी भर-भराकर गांव में आ गिरी। लैंडस्लाइड की मिट्टी में 17 घरों के दबने की आशंका है. यह आदिवासियों का गांव है।
गृहमंत्री अमित शाह ने आधी रात को हुए इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से फोन पर बात करके स्थिति की जानकारी ली है। NDRF की 4 टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ बचाव कार्यों में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को वहां से निकालना व घायलों को तुरंत उपचार देना प्राथमिकता है. मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौजूद है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply