Delhi Weather Update: आज मिलेगी प्रदूषण से राहत, दिल्ली समेत पूरे NCR में भारी बारिश के आसार
Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है। वहीं एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। साथ ही आज तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था।
राजधानी दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिसके बाद दिल्ली में ठंड का इजाफा होगा। साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जाएंगी। दिल्ली वालों पर ठंड की दोहरी मार पड़ सकती है। जहां एक तरफ ठंड में इजाफा होगा। वहीं दूसरी तरफ तेज हवाओं और बारिश लोगों प्रदूषण से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के साथ-साथ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत बारिश होने की संभावना जताई गई।
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, केरल और दक्षिण कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के साथ अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश होगी। मौसम में बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है। यह 25 नवंबर से पूर्वी हवाओं के साथ एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम और पश्चिम भारत में सक्रिय हो गया था। इसका जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में देखने को मिल रहा है।
तापमान होगी जबरदस्त गिरावट
पहाड़ी इलाको में बर्फबारी की आंशका जताई गई है। बारिश होने के बाद मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकता है। ठंड में जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply