Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ के बीच इंडियन नेवी और एयरफोर्स की एंट्री, ITO बैराज के 5 गेट खोलने में जुटी टीमें!
Delhi Flood: देश भर में लगातार पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण कई राज्यों को बाढ़ का सामना करना पड़ा है। वहीं पिछले कई दिनों से यमुना अपने खतरे के निशान से ऊपर बेह रही है। जिसके चलते राजधानी में कई इलाकों को भी बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच एक बड़ी लापरवाही आई है, जिसमें ITOके पास बने बैरीज के 5 गेट नहीं खुल पा रहे हैं। अब इन गेटों को खोलने के लिए नेवी और एयरफोर्स की एंट्री होने जा रही है।
आपको बता दें कि, भारतीय सेना पहले से ही इन गेटों को खोलने का लगातार प्रयास कर रही है। जिसके चलते 14 जुलाई को सेना एक गेट खोलने में सफल भी हो गई है। लेकिन अभी भी बैराज के 4 गेट नहीं खुल पाए हैं। जिसके लिए मुंबई से वेस्टर्न नेवल कमांड की टीम दिल्ली बुलाई गई है।
नेवी की इस टीम में वेल्डिंग,डाइवर्स और कटिंग के विशेषज्ञ शामिल हैं। इसके साथ ही इस मिशन में एयरफोर्स की टीम को भी शामिल किया गया है। जो मुंबई में स्टैंडबाय पर रखी गई है इस टीम में 8-12लो शामिल हैं टीम को भारतीय वायुसेना के सर्विस एयरक्राफ्ट से दिल्ली लाए जाएगा।
हथनी कुंड बैराज से छोड़ा जा रहा है पानी
रात 8 बजे हथनी कुंड बैराज से 57363 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) द्वारा 14 जुलाई को सुबह 11:30 बजे जारी नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, ओल्ड रेलवे ब्रिज (ORB) पर जल स्तर बढ़ने की उम्मीद है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 14 जुलाई को रात 10:00 बजे से 12:00 बजे के बीच 208.05 मीटर रहेगा और उसके बाद इसमें कमी आने की संभावना है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply