BRO ने एक बार फिर रचा इतिहास, 90 फीट लंबा ब्रिज महज 3 दिन में किया तैयार
Uttarakhand News: उत्तराखंड के जोशीमठ में खराब मौसम के बीच और बारिशके चलते बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेश ने एक नया रिकॉर्ड बना इतिहास रच दिया है।BRO ने जोशीमठ में महज तीन दिनों के भीतर 90 फीट लंबे बैली ब्रिज का निर्माण कर सबको हैरान कर दिया है। ये ब्रिज जोशीमठ के कुरकुटी-गमशाली– नीती सड़क तथा नीति पास मार्ग को मुख्यधारा से जोड़ेगा।
आपको बता दें कि, BRO ने इस बैली ब्रिज का पुनर्निर्माण किया है। इस पुल के टूट जाने की वजह से भारत चीन सीमा पर 7 गावों की आवाजाही पर काफी प्रभाव पड़ रहा था। साथ ही भारतीय सेना और ITBP के जवानों को भी भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। महज तीन दिनों में इस पुल का पुनर्निर्माण करना अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है। BRO कि ओर से इस ब्रिज को तैयार कर बाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से शुरू कर दी गई है। ब्रिज को सुचारू रूप से शुरू करने से कई प्रभावित गांव जिन्हें आवाजाही में मुशकिलों का सामना करना पड़ रहा था अब ऐसे ही आसपास के कई गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। वहीं ये ब्रिज सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टि कोण से भी उत्तराखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
ब्रिज के बनने पर क्या बोले कर्नल अंकुर महाजन
कर्नल अंकुर महाजन कमांडर TF ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि कैलाशपुर में हुए इस पुल के निर्माण के बाद को गिर्थी गंगा को पार करने के लिए 17अप्रैल को बनाए गए वैकल्पिक मार्ग की अब भविष्य में जरूरत नहीं होगी। इस बैली ब्रिज के बनने से भारत चीन सीमा के पास बसे द्वितीय रक्षा पंक्ति के लोगों ने बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है। इस दौरान मौके पर मौजूद शिवालिक परियोजना के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर प्रसन्ना जोशी ने कहा, सीमा सड़क संगठन के जोशीमठ कार्यक्षेत्र में 24 अन्य पुलों के निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply