असम सरकार का बाल विवाह के खिलाफ अभियान जारी, दूसरे चरण में 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
Assam : असम में बाल विवाह के खिलाफ राज्य सरकार का अभियान जारी है। बाल विवाह के खिलाफ अभियान इस साल के शुरुआत में शुरु हुआ था। पहले दौर में हजारों लोगों की गिरफ्तारी हुई थी वहीं बीते दिन दूसरे चरण के तहत गिरफ्तारी हुई। इस दौरान 1000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी। असम के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा,‘बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई के तहत असम पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर 1039 आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह अभियान तड़के शुरू हुआ।’
‘अभियान अभी जारी है’
उन्होंने लिखा कि अभियान अभी जारी है, यानी इस सामाजिक बुराई से संबंधित मामलों में गिरफ्तार किए जाने वाले लोगों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। गौरतलब है कि सरमा ने 11 सितंबर को असम विधानसभा में बताया था कि पिछले पांच साल में बाल विवाह से संबंधित मामलों में कुल 3,907 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 3,319 लोगों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 के तहत आरोप लगाए गए हैं।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा कि राज्य में असम पुलिस बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रही है। असम पुलिस ने एक विशेष अभियान में एक हजार से अधिक आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी सीएम सरमा ने एक्स पर बताया था कि असम में पुलिस ने सुबह तक 800 आरोपितों को गिरफ्तार किया था।
वित्त मंत्री ने की थी घोषणा
बताते चलें, मार्च में 2023-24 का बजट पेश करते हुए असम की वित्त मंत्री अजंता नियोग ने घोषणा की थी कि सरकार 2026 तक बाल विवाह को पूरी तरह से खत्म करने के लिए 200 करोड़ रुपये का ‘राज्य मिशन’ शुरू करेगी। उन्होंने कहा था कि मिशन के तहत, असम में सभी ग्राम पंचायत सचिवों को बाल विवाह रोकथाम अधिकारी के रूप में नामित किया जाएगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply