भारत की फटकार के बाद सहमे US अधिकारी! अब दोबारा आंतरिक मामलों में नहीं देंगे दखल
CM Arvind Kejriwal Arrested: अमेरिका, जर्मनी और संयुक्त राष्ट्र के अफसरों नेहाल ही में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर विरोध किया था। उसके बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चेतावनी दी थी कि वे भारत के आंतरिक मामलों में दखल न दें और अगर वे ऐसा करेंगे तो इसका उनको करारा जवाब दिया जाएगा।
अमेरिकी अधिकारी से पूछा यह सवाल
पाकिस्तानी मूल के रिपोर्टर ने अमेरिकी अधिकारी से इन टिप्पणियों को लेकर सवाल किया था कि अमेरिका भारतीय विपक्ष का तो समर्थन करता है लेकिन पाकिस्तान विपक्ष के लिए कुछ नहीं बोलता है। देखा जाएं तो पाकिस्तान में कई पॉलिटिकल लीडर जेलों के अंदर बंद हैं जिनमें महिलाएं भी शामिल है। इस सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि सभी देशों के लिए अमेरिका स्टेंड समान है। हमनेकई मौकों परपाकिस्तान के लिए भी ऐसी ही आवाजें उठाई है।
पाकिस्तान में कई नेता हैं जेल में बंद
बता दें, पाकिस्तान में कई विपक्षी नेता जेल में बंद हैं। काफी लंबे समय से पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और PTI के संस्थापक इमरान खान जेल में हैं। कई PTI नेताओं को पाकिस्तान चुनाव में ही जेल में डाला गया है। जिसको लेकर अमेरिका ने कोई विरोध नहीं किया था। हाल ही में बाइडेन ने पाक के नए प्रधानमंत्री से फोन पर बात कर रिश्ते और अच्छे करने के लिए कहा था।
CM केजरीवाल को किया गिरफ्तार
दिल्ली की शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है। अपनी गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ उन्होंने HC में याचिका दायर की थी। इसे लेकर कोर्ट ने सुनवाई करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज 4 अप्रैल को दिल्ली हाई कोर्ट उनकी याचिका पर फैसला सुना सकती हैं। इसके अलावा आज उनको मुख्यमंत्री पद से हटाने को लेकर दायर की गई याचिका पर भी सुनवाई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply