Uttar Pradesh: बदायूं में पटाखे के गोदाम में हुआ जबरदस्त धमाका, 5 लोग मलबे में दबे
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बड़ा हादसा सामने आया है जहां पटाखा गोदाम में धमाका होने से दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। यह हादसा सोमवार दोपहर के समय इस्लामनगर थाना क्षेत्र के एक कस्बे की है। हादसे के समय घर के अंदर पति-पत्नी, दो बच्चे सहित पांच लोग मौजूद थे। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम की मदद से पति और एक बच्चे को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया। बता दें, अभी भी एक बच्चा के साथ 3 लोग भी मलबे में फंसे हुए हैं। फिलहाल उनको निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपेरशन चलाया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला
कस्बे के रहने वाले अख्तर ने अपने घर की पहली मंजिल पर पटाखा गोदाम बना रखा था और दूसरी मंजिल पर पूरी परवार रहता था। अचानक से सोमवार दोपहर के समय पटाखा गोदाम में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने कि वजह से दो मंजिला घर भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय घर में अख्तर अपनी पत्नी, दो बच्चे और अन्य व्यक्ति के साथ मौजूद था।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
आसपास के लोग ब्लास्ट की आवाज सुनकर दहल गए। लोगों ने पुलिस की इस बात की सूचना दी। इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस ने फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम को बुलाया। सबसे पहले रेस्क्यू के शुरू कर ख्तर और उनके एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। लेकिन अभी भी पत्नी, एक बच्चा सहित तीन लोग अब भी मलबे दबे हुए हैं। फिलहाल रेस्क्यू टीम उनको निकालने की कोशिश कर रही है।
SDM और सीओ बने हुए हैं नजर
पटाखा ब्लास्ट की सूचना मिलते ही मौके पर बिल्सी SDM, सीओ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पहुंच गए। हादसे पर बिल्सी SDM और सीओ नजर बनाए हुए हैं। वहीं अख्तर और उनके एक बच्चे घायल हो गए थे। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply