Bangladesh Election: 'हम बहुत भाग्यशाली है,जो हमें ऐसा मिला', PM हसीना ने भारत के साथ पूरा रिश्तों को किया याद
Bangladesh Election: बांग्लादेश में आज आम चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री शेख हसीना की सत्तारूढ़ अवामी लीग की लगातार चौथी बार जीत लगभग तय मानी जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने चुनाव का बहिष्कार किया है। चुनाव से पहले शेख हसीना ने भारत के लिए एक संदेश साझा किया।
भारत-बांग्लादेश मैत्रीपूर्ण संबंधों पर जताई खुशी
चुनाव से पहले शेख हसीना ने भारत के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों पर खुशी जताई और कहा कि हम (बांग्लादेश) भाग्यशाली हैं कि हमें भारत जैसा विश्वसनीय मित्र मिला। उन्होंने 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान भारत के समर्थन का भी जिक्र किया।
'सरकार ने देश में लोकतंत्र को मजबूत किया है'
1975 में अपने परिवार के नरसंहार को याद करते हुए PMहसीना ने कहा कि,हमने सालों तक भारत में शरण ली। इसके बाद हम बांग्लादेश लौट आए और अवामी लीग की फिर से स्थापना की। शेख हसीना ने देश के विकास के लिए लोकतंत्र के महत्व पर जोर दिया और कहा कि उनकी सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को मजबूत किया है।
शेख हसीना ने आगे कहा, ''हमारा देश संप्रभु और स्वतंत्र है। हमारी जनसंख्या बहुत बड़ी है। हमने लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार स्थापित किए हैं। मैं यह सुनिश्चित करना चाहती हूं कि इस देश में लोकतंत्र जारी रहना चाहिए और लोकतंत्र के बिना आप कोई विकास नहीं कर सकते।''हम 2009 से 2023 तक एक दीर्घकालिक लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले देश हैं, इसीलिए बांग्लादेश ने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply