Libya Flood: लीबिया में बाढ़ ने मचाई तबाही, 5300 से ज्यादा मौत,10 हजार लोग लापता

libya-flood:देश-दुनिया में बारिश का कहर जारी है। वहीं उत्तरी अफ्रीकी देश के पूर्वी हिस्सों में हुई भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए है। साथ ही बाढ़ से 53 सौ से ज्यादा लोगों की मौत की आंशका जताई जा रही है। जबकि दस हजार से अधिक लोग अब भी लापता है। ऐसे में मृतकों की संख्या में अभी बढ़ोतरी हो सकती है। अलजरीरा की रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ का कहर लीबिया के पूर्वी इलाके में देखने को मिला है, जहां डर्ना शहर पूरी तरह तबाह हो गया है।
देश में आई बाढ़ से 53 सौ लोगों की मौत
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अबू-लामोशा के मुताबिक, डर्ना में मरने वालों की संख्या 5300 से अधिक हो गई है।वहीं इसकी जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री ओसामा हमाद ने कहा कि पूर्वी शहर डर्ना में दो हजार लोगों के मरने की आशंका है और हजारों अन्य लापता बताए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने तीन दिन के शोक की घोषणा की और देशभर में झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि विनाशकारी तूफान डेनियल के बाद आई बाढ़ ने डर्ना में भारी तबाही मचाई है। इसके बाद इस शहर को आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है।
10 हजार से ज्यादा लोगों लापता
पूर्वी लीबिया सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ओथमान अब्दुलजलील ने सऊदी के स्वामित्व वाले समाचार चैनल ‘अल-अरबिया' को टेलीफोन पर दिये साक्षात्कार में सोमवार दोपहर को मरने वालों की संख्या की घोषणा की।उन्होंने कहा कि 10 हजार लोग लापता हैं। अब्दुलजलील ने बताया कि मृतकों की इस संख्या में आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किये गए डर्ना शहर की संख्या शामिल नहीं है। यहां सोमवार दोपहर तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी। शहर के मुख्य चिकित्सा केंद्र ने कहा कि मृतकों में पूर्वी शहर बायदा के 12 लोग शामिल हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply