देशभर में बारिश ने मचाया कोहराम! दिल्ली-NCR में जलमग्न सड़कें, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा
Weather Update: देशभर में मानसून की सक्रियता ने जहां गर्मी और उमस से राहत दी है, वहीं भारी बारिश ने कई राज्यों में संकट पैदा कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम को हुई मूसलाधार बारिश ने शहर को ठप कर दिया। प्रगति मैदान, झिलमिल अंडरपास, ITO, कालकाजी, अक्षरधाम, और मथुरा रोड जैसे इलाकों में सड़कें तालाब बन गईं, जिससे वाहन रेंगते नजर आए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को जखीरा अंडरपास और रोड नंबर 40 पर ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। नजफगढ़ में 60 मिमी और आया नगर में 50.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर सतर्कता की सलाह दी। PWD को 29 जलभराव की शिकायतें मिलीं, लेकिन निकासी की धीमी गति ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठाए। गुड़गांव और नोएडा में भी MG रोड, IFFCO चौक, सेक्टर-62 और DND जैसे क्षेत्रों में जलजमाव से लोग परेशान रहे।
उत्तराखंड और हिमाचल में भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में चमोली और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के कारण भूस्खलन ने बद्रीनाथ हाईवे को बाधित किया, जिससे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया। अल्मोड़ा में उफनते नालों और मलबे ने ग्रामीण सड़कों को अवरुद्ध कर दिया। हिमाचल प्रदेश में स्थिति और गंभीर है, जहां 31 फ्लैश फ्लड और 17 भूस्खलन की घटनाओं में 54 लोगों की जान गई और 740 करोड़ का नुकसान हुआ। मंडी और शिमला में सामान्य से 80-90% अधिक बारिश दर्ज की गई।
असम और महाराष्ट्र में बाढ़ की चपेट में लोग
असम में बाढ़ ने गोलाघाट सहित कई जिलों में तबाही मचाई, जहां 29,000 लोग प्रभावित हैं और 5,000 राहत शिविरों में हैं। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में वेनगंगा नदी के उफान से 25 गांवों का संपर्क टूट गया। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर से धार्मिक स्थल किचड़ मेंडूब गए। राजस्थान के जैसलमेर में बारिश से भरे गड्ढे में चार बच्चों की मौत ने स्थिति की गंभीरता को उजागर किया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply