हो जाइए तैयार! 15 फरवरी को होगा पाकिस्तान और भारत का मुकाबला, दिग्गज क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा
नई दिल्ली: 7 फरवरी को टी20I विश्व कप का आगाज होने जा रहा है। इस बार विश्व कप से पहले काफी हंगामा देखा गया है। पहले बांग्लादेश में विश्व कप खेलने के लिए मना कर दिया। फिर पाकिस्तान ने भारत के साथ खेलने के साथ खेलने से मना कर दिया। दोनों टीमों के बीच 15 फरवरी को श्रीलंका में खेला जाना है। इस मुकाबले को लेकर भारतीय टीम के पूर्व स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा दिया है।
अश्विन के मुताबिक, भारत के साथ पाकिस्तान का मुकाबला तय समय यानी 15 फरवरी को खेला जाएगा। पाकिस्तान अपने फैसले से जल्द पीछे हट जाएगा। बता दें कि पाकिस्तानी सरकार ने अपनी टीम को टी20 विश्व कप खेलने की अनुमाति तो दी है, लेकिन भारत के साथ मुकाबले के लिए अपनी मंजूरी नहीं दे। पाकिस्तान सरकार के इस फैसले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का रुख अपनाया है। लेकिन पाकिस्तान के इस फैसले पर आईसीसी ने सख्त संदेश दिया है। उन्होंने साफ किया है कि पाकिस्तान को काफी ज्यादा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
पाकिस्तान के साथ अन्य देशों पर होगा असर
अश्विन अपने यूट्यूब पर बात करते हुए कहा कि 100 प्रतिशत भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा। उनके मुताबिक, पाकिस्तान जल्द से जल्द अपने फैसले पर यू-टर्न लेगा। अगर यह मुकाबला नहीं होता है तो भारी आर्थिक नुकसान पाकिस्तान को झेलना पड़ सकता है। ब्रॉडकास्टर्स को बड़ा झटका लगेगा और इसका असर बाकी फुल मेंबर देशों पर भी पड़ेगा। ICC मीटिंग में सभी यही कहेंगे कि पाकिस्तान की वजह से नुकसान हो रहा है।
गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते है- अश्विन
इसके साथ अश्विन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान भारत के साथ मैच नहीं खेलता है तो इस स्थिति में पाकिस्तान को रेवेन्यू के साथ पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर भी गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि ICC विदेशी खिलाड़ियों को मिलने वाले NOC रद्द कर सकता है, जिससे PSL की पूरी योजना पर असर पड़ सकता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply