HARYANA NEWS: रातों-रात लखपति बनने के चक्कर में रच दिया लूट का ड्रामा, चांदी के दाम बढ़े तो दो युवक बन बैठे 'अपराधी'
Haryana News: हरियाणा के जींद में गणतंत्र दिवस की रात को सफीदों रोड पर गांव बूढ़ाखेड़ा के पास लूट की वारदात फर्जी निकली है। शिकायतकर्ताओं ने रातों-रात लखपति बनने के लिए जींद के सन्नी और रामराय भैण गांव के संदीप ने लूट की यह झूठी कहानी गढ़ी थी। सफीदों पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इनके खिलाफ झूठी शिकायत देने और झूठी गवाही देने का मामला दर्ज करेगी।
जिला पुलिस कप्तान कुलदीप सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस की रात को उन्हें लूट की एक वारदात होने की सूचना मिली थी और तुरंत नाकाबंदी कर दी गई थी। शिकायतकर्ताओं को कोई चोट नहीं लगी थी जिससे यह मामला प्रारंभिक तौर पर ही संदिग्ध नजर आ रहा था। इसके बाद जब मामले की जांच की गई तो दोनों शिकायतकर्ताओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। थोड़ी सी सख्ती बरतने पर इन दोनों ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
रातों-रात अमीर बनने के चक्कर में पहुंचे जेल
सन्नी और संदीप ने पुलिस को बताया कि चांदी के दाम काफी बढ़ गए थे और जहां से वह माल लाते थे उनका पूरा बीमा होता था। उन्होंने यह सोचकर यह ड्रामा रचा कि मालिक को उसके माल के पैसे मिल जाएंगे और यह माल उनके पास बच जाएगा इसलिए उन्होंने 8 किलो चांदी का माल हड़पने के लिए लूट की इस वारदात को बनाने का काम किया। बताया गया है कि दोनों युवक मैट्रिक तक शिक्षित है तथा शादीशुदा हैं। इन दोनों ने रातों-रात लखपति बनने के लिए शॉर्टकट तरीका अपनाते हुए यह सारी कार्रवाई की।
दिल्ली के ऋषभ अग्रवाल से सन्नी और संदीप पिछले चार साल से माल ले रहे हैं। इन लोगों को आमतौर पर ₹5000 किलो का मुनाफा होता था। इन लोगों ने पहले 12 किलो माल उठाया था और वह माल इन्होंने मार्केट में डाल दिया था। इस माल का पैसा अभी उनके पास नहीं आया है लेकिन इन लोगों ने बताया कि वह माल दुकानदारों को सप्लाई कर चुके हैं। चांदी का दाम ज्यादा बढ़ाने के कारण पैसा कुछ दिन बाद आएगा। इसके बाद वह अभी तीन दिन पहले 8 किलो माल सफीदों में सप्लाई करने के लिए लेकर आए थे। 26 जनवरी को रात के समय जब उन्हें सफीदों पुलिस से फोन आया तो उन्हें तभी शक हो गया था कि मामला कुछ गड़बड़ है क्योंकि 26 जनवरी को सप्लाई नहीं होती। लेकिन अगले दिन जब वह सुबह सफीदों पहुंचे तो स्थिति साफ होती चली गई।
सफीदों पुलिस ने इस मामले में हिरासत में लिए गए सन्नी और संदीप की निशानदेही पर करीब 8 किलो चांदी के जेवर बरामद कर लिए हैं, जिनके बारे में दावा किया गया था कि इन्हें लुटेरे लूट कर ले गए हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply