World Cup 2027: धोनी का बड़ा बयान, रोहित शर्मा-विराट कोहली पर जताया पूरा भरोसा
World Cup 2027: टी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों में जुट गई है। साथ ही विराट कोहली और रोहित के भविष्य पर देश में बड़ी बहस चल रही है। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएसधोनी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। धोनी ने कहा कि वर्ल्ड कप खेलने के लिए उम्र नहीं, बल्कि फिटनेस और प्रदर्शन को ही मापदंड बनाया जाना चाहिए।
एक कार्यक्रम के दौरान धोनी ने किसी भी खिलाड़ी की 30 या उससे अधिक उम्र होने पर उस पर सवाल उठान ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि रोहित-कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को लेकर फैसला वही करेंगे क्योंकि उन्हें ही तय करना है कि वे देश के लिए कब तक खेलना चाहते। धोनी का मानना है कि दोनों खिलाड़ी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे और उनके अनुभव से टीम की ताकत और बढ़ेगी।
धोनी का बयान
धोनी ने कहा, “रोहित और विराट दोनों ही टीम इंडिया के स्तंभ हैं। उनकी फिटनेस, अनुभव और नेतृत्व क्षमता टीम को किसी भी चुनौती का सामना करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वह लोगों क्रिकेट खेल रहे है और देश के लिए खेलने का जुनून रखते हैं, तो उन्हें जरूर खेलना चाहिए।
इटरव्यू के दौरान एमएस धोनी से पूछा गया कि क्या उम्र मायने रखती है। उन्होंने कहा कि बिल्कुल नहीं। खिलाड़ी की फिटनेस काफी ज्यादा अहम है। कोई 22 साल खिलाड़ी भी फिट नहीं है, तो उसे टीम ने नहीं रहना चाहिए। इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए तय मानक होते हैं। रोहित-विराट या आने वाले समय में कोई और खिलाड़ी, यह तय करना हमारा काम नहीं है कि वह अगला वर्ल्ड कप खेलेगा या नहीं।
2027 वर्ल्ड कप की तैयारी
टीम इंडिया की नजरें 2027 वर्ल्ड कप पर हैं। सभी खिलाड़ी अपनी फिटनेस और रणनीति को लेकर तैयारियाँ कर रहे हैं। धोनी का समर्थन न सिर्फ खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाता है, बल्कि युवा क्रिकेटरों को भी प्रेरणा देगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply