दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना, उमस से लोगों को राहत
Heavy Rain In Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम को मौसम ने करवट ली। गर्मी से बेहाल लोगों को बारिश से राहत मिली। मंगलवार को मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन बादल नहीं बरसे। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया था।
रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान
दिल्ली में इस पूरे हफ्ते मौसम सुहावना रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में इस हफ्ते पूरे सात दिन गरज चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में वज्रपात की घटनाएं भी देखी जा सकती हैं। मौसम विभाग ने 10 से लेकर 14 जुलाई के दौरान गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
मानसून ने दी दस्तक
लंबे इंतजार के बाद राजधानी दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है हालांकि पिछले साल के आंकड़े पर नजर डालें तो इस साल 1 जून से 9 जुलाई तक बारिश में 23 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में मानसून ने आधिकारिक तौर पर दस्तक दे दी है। दिल्ली समेत गाजियाबाद गुरुग्राम फरीदाबाद नोएडा में अगले कुछ दिन इसी तरह से हल्की-फुल्की बारिश होगी जिसके कारण दिल्ली वालों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिलेगी ही साथ ही साथ दिल्ली के तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी।
दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, अब विभाग ने आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक कल से कुछ दिनों तक दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और अगले दो दिनों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply