The 50 शो ने दर्शकों को दिया बड़ा झटका, पहले ही दिन इस कंटेस्टेंट का कटा पत्ता
The 50 1st Contestant Youtuber Vanshaj Singh Eliminated: डिज्नी+ हॉटस्टार पर लॉन्च हुए नए रियलिटी शो 'The 50' ने अपनी शुरुआत के साथ ही दर्शकों को चौंका दिया है। इस शो में 50यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटीज हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन प्रीमियर एपिसोड में ही एक बड़ा ट्विस्ट आया जब यूट्यूबर वंशज सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस एलिमिनेशन के बाद अब शो में 49कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जो हर दिन नए टास्क में लड़ते दिखेंगे।
टास्क के बाद एलिमिनेशन
बता दें, शो 'The 50' का कॉन्सेप्ट काफी अनोखा है। कुल 50दिनों तक चलने वाला यह शो हर दिन एक एलिमिनेशन के साथ आगे बढ़ेगा। शो में कोई पारंपरिक होस्ट नहीं है, बल्कि एक रहस्यमयी कैरेक्टर 'लाइन' (Lion) कंटेस्टेंट्स को गाइड करता है और फैसले लेता है। अब प्रीमियर एपिसोड की बात करें तो इसमें सभी 50कंटेस्टेंट्स को अरीना में इकट्ठा किया गया, जहां लाइन ने उन्हें टास्क्स दिए। कंटेस्टेंट्स को 10टीमों में बांटा गया, प्रत्येक टीम में 5सदस्य और एक कैप्टन। कैप्टन्स में करण पटेल, प्रिंस नरूला, कृष्णा श्रॉफ, शिव ठाकरे और फैजू जैसे नाम शामिल हैं।
टास्क के बाद, 5टीमें सेफ हो गईं, जबकि बाकी 5टीमें (25कंटेस्टेंट्स) एलिमिनेशन जोन में पहुंचीं। यहां एक म्यूजिकल चेयर गेम खेला गया, जिसमें 15कंटेस्टेंट्स सेफ हो गए। बचे 10में से एक को बाहर करने का फैसला कैप्टन्स पर छोड़ दिया गया। कैप्टन्स ने आपसी चर्चा के बाद वंशज सिंह का नाम चुना और इस तरह शो के पहले ही दिन उनका सफर खत्म हो गया
एलिमिनेशन पर क्या बोले वंशज सिंह?
दूसरी तरफ, वंशज सिंह ने बाहर होते हुए इमोशनल होकर कहा 'मैं यहां अपनी पहचान बनाने आया था, लेकिन मुझे समय ही नहीं मिला। हर कोई पहले से एक-दूसरे को जानता है, इसलिए मैं अपना वक्त ले रहा था।" उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शो की शुरुआत में ही ऐसा धमाका देखकर दर्शक उत्साहित हैं। अब देखना यह है कि बाकी 49 कंटेस्टेंट्स में से कौन-कौन आगे बढ़ पाता है। 'The 50' में आने वाले एपिसोड्स में और भी ट्विस्ट्स की उम्मीद है, जहां लाइन नए चैलेंजेस पेश करेगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply