Iran Row: एक खुलासे के बाद ईरान में फिर उबाल! खामेनेई की अरबों की संपत्ति से मचा हड़कंप
Khamenei's wealth revealed: ईरान में घनघोर सत्ता विरोधी प्रदर्शन झेल रहे सर्वौच्च नेता अली खामेनेई के बेटे की जायदाद को लेकर खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद ईरान में हड़कंप मच गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक साल तक चली लंबी जांच के आधार पर बताया गया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के बेटे मोज्तबा खामेनेई एक बड़ा विदेश रियल एस्टेट नेटवर्क चलाते हैं।
मोज्तबा के पोर्टफोलियों में 138 मिलियन डॉलर से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। जिसमें लंदन की लग्जरी प्रॉपर्टी, दुबई के एक पॉश इलाके में विला और फ्रैंकफर्ट और मालोर्का में महंगे होटल शामिल है। इसके अलावा पर्शियन गल्फ शिपिंग से लेकर स्विस बैंक अकांउट और 100मिलियन पाउंड से ज्यादा की ब्रिटिश लग्जरी पॉप्रर्टी भी शामिल है।
ईरान में खामेनेई की छवि सादा
ईरान में अली खामेनेई और उनके परिवार की छवि एक क्रांतिकारी और सादा जीवन जीने वाले फैमिली के रूप में है। ये खुलासा इसलिए भी अहम है क्योंकि 82साल के खामेनेई के बाद उनके बेटे को ही उनका उत्तराधिकारी माना जा रहा है। ऐसे में जूनियर खामेनेई की दौलत को लेकर हुए खुलासा के बाद ईरान में चर्चा का विषय बन गया है। मोज्तबा खामेनेई की छिपी हुई दौलत ईरान सरकार की छवि से मेल नहीं खाती है। खासकर तब जब देश में महंगाई के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ।
खामेनेई के संभावित उम्मीदवार हैं मोज्तबा
खामेनेई ने अभी तक अपने उत्तराधिकारी के नाम का ऐलान नहीं किया है लेकिन, संभावित नामों में उनके बेटे मोज्तबा खामेनेई, सादिल लारीजानी, अलीरेजा आराफी और इस्लामिक गणराज्य के संस्थापक रूहोल्लाह खोमैनी के पोते हसन खोमैनी का नाम शामिल है। इसी अमेरिका ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर खामेनेई बातचीत के टेबल पर नहीं आते हैं, तो हमला होगा। ये हमला जून की जंग से भी खतरनाक होगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply