मणिपुर में एक बार फिर से एनडीए सरकार, सीएम युमनाम के साथ कई मंत्रियों ने ली शपथ
Yumnam Khemchand Takes Oath As Manipur CM: मणिपुर में एक साल बाद फिर से एनडीए सरकार बन गई है। इस बार नई सरकार के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद हैं। उन्हें आज 4फरवरी को राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने शपथ दिलाई। उनके अलावा कुकी BJP विधायक नेमचा किपगेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मणिपुर के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
वहीं, नागा पीपुल्स फ्रंट के विधायक एल. डिखो को भी उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। इसके अलावा, BJP के गोविंदास कोंथौजम और एनपीपी के के. लोकेन सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। सभी को राज्यपाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राष्ट्रपति शासन हटने के बाद सरकार का गठन
बता दें कि मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटाने के कुछ घंटों बाद राजधानी इम्फाल के 'लोक भवन' में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। हिंसा प्रभावित मणिपुर साल 2025के फरवरी महीने से राष्ट्रपति शासन में था। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई BJP विधायक, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और टॉप NDA लीडरशिप शामिल हुए। वहीं, दो उपमुख्यमंत्री के साथ अब युमनाम खेमचंद को मुख्यमंत्री बनाकर मणिपुर की कमान दे दी गई है।
नए अध्याय की शुरुआत- भाजपा
शपथ ग्रहण के मौके पर मणिपुर भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया 'मणिपुर के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है क्योंकि, युमनाम खेमचंद सिंह ने आज लोक भवन में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उन्हें यह शपथ मणिपुर के गवर्नर अजय कुमार भल्ला ने दिलाई। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, संबित पात्रा, मणिपुर बीजेपी अध्यक्ष शारदा देवी, वरिष्ठ पार्टी नेता और अधिकारी मौजूद रहे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply