फिल्म Cirkus के फ्लॉप होने पर Rohit Shetty ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात
Rohit Shetty: जाने माने फिल्म मेकर रोहित शेट्टी अपनी दमदार एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित होती हैं। लेकिन साल 2022 रोहित शेट्टी के लिए अच्छा नहीं साबित हुआ और रोहित शेट्टी की फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। अब हाल ही में रोहित शेट्टी ने फिल्म की असफलता पर बात की है।
एक जाने माने चैनल को दिए इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने कहा वह चाहते हैं कि उनके आस-पास ऐसे लोग रहें जो उनसे सच कहें। ताकि अगर उनकी फिल्म ने अच्छा परफॉर्म नहीं किया है तो उन्हें पता चले। उन्होंने आगे कहा- इस बात को स्वीकारने में शर्माना नहीं चाहिए कि आप सफल हुए या फेल हुए। अगर सिंघम और गोलमाल ने अच्छा किया तो वो मेरी है और अगर जमीन दिलवाले और सर्कस ने अच्छा नहीं किया तो भी वो मेरी है। रोहित शेट्टी ने आगे कहा- फिल्म के फ्लॉप होने पर किसी को भी ब्लेम करने का कोई प्वाइंट नहीं है। ये फिल्म सूर्यवंशी के एकदम बाद बनी थी और महामारी के बीच में। उस समय ये फिल्म ऑडियन्स के लिए बहुत छोटी थी। रोहित ने कहा- थिएटर में 50प्रतिशत सीट होने पर भी लोगों ने सूर्यवंशी को ब्लॉकबस्टर हिट बनाया था। इसलिए अगर सर्कस ने अच्छा नहीं किया तो मैं इसकी फेलियर भी लूंगा।
बताते चलें सर्कस में रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, जॉनी लिवर जैसे कई बड़े कलाकार थे। मगर फिर भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply