Search KhabarFast

Press ESC to close

NEET Paper Leaked: पहले EOU की जांच...फिर CBI की पूछताछ...NEET पेपर लीक मामले में हुआ एक और खुलासा

NEET Paper Leaked: पहले EOU की जांच...फिर CBI की पूछताछ...NEET पेपर लीक मामले में हुआ एक और खुलासा

NEET Paper Leaked: नीट पेपर लीक से जुड़ें पांच केस को सीबीआइ ने टेकओवर कर लिया है। ये वो मामले हैं, जो अलग-अलग राज्यों में दर्ज करवाए गए हैं। जहां एक तरफ पेपर लीक मामले में 25लोग गिरफ्तार हो चूके हैं। वहीं दूसरी तरफ इनमें बिहार और झारखंड से 18, महाराष्ट्र से दो और गुजरात से पांच आरोपी शामिल है। जैसे जैसे ये जांच आगे बढ़ रही है, इस पेपर लीक मामले में अलग-अलग किरदार जुड़ते जा रहे हैं। ऐसे में सीबीआई की एक टीम ने पटना और दूसरी टीम ने गुजरात के गोधरा में अपने पैर जमा लिए हैं।

बता दें कि नीट पेपर को बैंक के लॉकर तक पहुंचाने में किस तरह लापरवाही की गई, इसकी पोल हजारीबाग में जाकर खुली है। दरअसल हजारीबाग में ई रिक्शा से नीट के पेपर को एग्जाम सेंटर तक पहुंचाया गया। उस परीक्षा के पेपर जिसे लेकर सड़क से लेकर संसद तक हंगामा मच गया। हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि ब्लू डार्ट कंपनी ने टेस्ट बैंक को ई रिक्शा के जरिए पेपर का बॉक्स भेजा था। शक है कि रास्ते में ही पेपर लीक हो चुका था। वहीं प्रिंसिपल का ये दावा है कि उन्हें 5मई यानी की परीक्षा के 15-30मिनट पहले पेपर मिल चुके थे।

नीट कथित पेपर लीक कांड मामले में गिरफ्तार चिंटू कुमार ने पूछ्ताछ में कई खुलासे किए हैं। ईओयू के द्वारा की गई जांच में चिंटू ने बताया कि कैसे प्रश्नपत्र आए, कैसे छात्रों को उत्तर हटवाए गए, छात्रों के लिए क्या क्या इंतजाम किए गए थे? इसके अलावा चिंटू ने इस मामले में कई लोगों के भी नाम लिए हैं। साथ ही साथ कबूल किया की सबसे पहले बायोलोजी का पेपर मिला फिर फिजिक्स और केमिस्ट्री का पेपर आया था। रॉकी के जरिए पेपर और उसके उत्तर भेजे गए। संजीव मुखियाके लोगों को भी पेपर दिया गया था। फिलहाल सीबीआई इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘भाजपा एक लंबे विजन के साथ काम करने वाली पार्टी है’ असम में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

Assam Legislative Assembly Elections 2026: असम के भवानीपुर जिले के बारपेटा में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो उत्साह मैं यहां देख रहा हूं और जो जोश मैं पूरे असम में देख रहा हूं वो अद्भूत है और ये जो जनता जनार्दन दूर-दूर सड़क पर भी दिख रहे हैं खड़े रहने की जगह नहीं है ये मैदान भर चुका है मैंने गुजरात में सालों तक काम किया है लेकिन अगर मुझे 10-11 बजे बैठक करना हो तभी मैं इतने लोग इकट्ठा नहीं कर पाता था आपने तो रिकॉर्ड थोड़ दिया है। मैं आपके उत्साह और जो हमें आर्शीवाद देने आए हैं उनको मैं प्रणाम करता हूं।

पूर्व सीएम के बेटे को मिली उम्रकैद की सजा, जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

Court Sentence Lifetime Imprisonment:छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साल 2003 के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। हाईकोर्ट ने बीते गुरुवार को अमित जोगी को इस मामले में दोषी ठहराया था।

पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी, ग्रेनेड हमला होने की बात कही

Haryana News:एक बार फिर धमकी देने की खबरें सामने आई है। सोमवार यानी 6 अप्रैल को चंडीगढ़ औऱ जालंधर के स्कूलों व सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। साथ ही पंजाब यूनिवर्सिटी में रात 9:11 बजे ग्रेनेड हमला होने की बात कही।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast