Monsoon Arrival: दिल्ली में बारिश के फुहारों से लोगों को राहत, जानें किस राज्य में कब तक होगी मानसून की एंट्री

Monsoon Update: राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट देखी गई। हालांकि नमी बढ़ने के चलते लोगों को उमस का सामना करना पड़ा है। इसके चलते सोमवार को दिल्ली का हीट इंडेक्स 53अंक पर रहा था। दिल्ली के सफदरगंज मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 40.4डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य डिग्री से दो ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 31.6डिग्री सेल्सियस रहा।
बता दें कि मौसम विभाग उनका कहना है कि गुजरात के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा गोवा, तमिल नाडु, सिक्किम, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश और मध्यप्रदेश में भी हल्की बारिश से लोगों को राहत भी मिल सकती है। इसके अलावा केरल में 25से 26जून के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आईएमडी के मुताबिक, 26जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में जमकर बरसात होगी। दिल्ली में सोमवार शाम आसमान में बादल छाए रहेंगे और लुटियंस दिल्ली समेत कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
दिल्ली में छिटपुट बारिश
वहीं दिल्ली में कुछ दिनों से छिटपुट बारिश की सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 4 दिन बारिश के साथ आंधी का अलर्ट है। इसके बाद 29 और 30 जून को दिल्ली में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश या आंधी की संभावना है। इन दिनों तापमान में भी लगातार गिरावट के आसार हैं। साथ ही आय दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रह सकता है और महीने के अंत तक ये तापमान गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
आईएमडी का दावा
गौरतलब है कि आईएमडी ने अपनी मौसम बुलेटिन में कहा, दक्षिण-पश्चिमी मानसून अरब सागर, गुजरात राज्य के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र के बचे हुए हिस्से, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से, ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गए हैं। 3-4 दिन के दौरान मानसून यहां दस्तक दे देगा,जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply