Bhopal News: बालिका गृह से गायब हुई 12 बच्चियां अपने-अपने घरों में मिलीं, 2 अफसरों को किया निलंबित
Bhopal news: मध्य प्रदेश के भोपाल के बालिका गृह से गायब हुए 26 बच्चियों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बता दें कि 26 में से 12 लड़कियों का पता चल गया है। इसी के साथ 2 अफसरों पर गाज गिरी है। और दो को नोटिस दिया गया है। बता दें कि यह बालिका गृह बिना किसी की अनुमति के चलाया जा रहा था।
26 मे से 12 लड़कियों का लगा पता
दरअसल भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र से संचालित आंचल मिशचरी संस्था के बालिका गृह के निरीक्षण किया गया था जिसमें 26 बच्चियां गायब था। जिसके बाद पुलिस ने जांच की और 12 बच्चियों का पता लगा लिया है। बताया जा रहा है कि 26 मं से 12 बच्चियां अपने-अपने घरों में मिली है। साथ ही लापरवाही बरतने के लिए 2 अधिकारियों को निलंबित किया गया है. वहीं दो को कारण बताओ नोटिस भी जारी हुआ है।
अपने-अपने घरों में मिली 12 बच्चियां
बता दें कि लापरवाही बरतने पर सीडीपीओ बृजेन्द्र प्रताप सिंह और सीडीपीओ कोमल उपाध्याय को निलंबित किया गया है। साथ ही महिला बाल विकास अधिकारी सुनील सोलंकी एवं सहायक संचालक महिला बाल विकास रामगोपाल यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र से संचालित आंचल मिशचरी संस्था के बालिका गृह के निरिक्षण में 68 में से 26 बच्चियां लापता मिली। इनमें से ज्यादातर बच्चियां अलग-अलग राज्य की थी। हालांकि बाकी 41 बच्चियों को दूसरे बालगृह में शिफ्त कर दिया है। इस संबंध में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रिंयक कानूनगो ने मुख्य सचिव वीरा राणा को पत्र लिखा है।
साथ ही सात दिन में जांच की रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। यह मामला निरीक्षण के दौरान पता चला। जिसमें सामने आया कि बालिका गृह बिना मान्यता और रजिस्ट्रेशन के संचालित किया जा रहा था। इस बच्चियों को सरकार ने बिना बताए यहां रखा जा रहा था। ऐसे में शक होने के बाद जांच में 26 बच्चियां गायब मिली।
Leave a Reply