PM Modi in Araria: ‘…जंगलराज ने बिहार को बर्बाद कर दिया’ अररिया में पीएम मोदी ने आरजेडी पर किया तीखा हमला
Bihar Elections 2025: बिहार के अररिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा किआज पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। बिहार के अलग-अलग कोनों से सोशल मीडिया पर अद्भुत तस्वीरें आ रही हैं, सुबह से ही मतदान केंद्रों पर कतारें लगी हुई हैं। बिहार के युवाओं में भी अभूतपूर्व उत्साह है। मेरा विनम्र आग्रह है कि जिन साथियों ने अभी तक वोट नहीं दिया है, जो अपने घरों से नहीं निकले हैं, वे जल्द से जल्द वोट करें। आज पूरे बिहार से एक ही आवाज़ आ रही है- फिर एक बार NDA सरकार।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "बिहार में जंगलराज की सरकार, 1990 से 2005 तक, 15 साल तक रही, जंगलराज ने बिहार को बर्बाद कर दिया। सरकार चलाने के नाम पर आपको सिर्फ लूटा गया। जंगलराज के 15 साल में बिहार में कितने एक्सप्रेसवे बने - शून्य, यानि निल बटे सन्नाटा। उन्होंने कहा कि जंगलराज के उन 15 वर्षों में, बिहार में एक भी IIT या IIM नहीं आया। एक पूरी पीढ़ी का भविष्य राजद के नेता खा गए।
बिहार में एक नहीं बल्कि चार केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि NDA सरकार में नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से बाहर निकालने के लिए कड़ी मेहनत की है। 2014 में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद बिहार के विकास को नई गति मिली। पटना में IIT की स्थापना हुई है, बोधगया में IIM की स्थापना हुई है, पटना में AIIMS की स्थापना हुई है, दरभंगा AIIMS का काम तेज़ गति से चल रहा है, बिहार में एक राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय भी है। बिहार में एक नहीं बल्कि चार केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं।
हमारे प्रयासों के सामने एक बड़ी चुनौती है घुसपैठिए- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "हमारे प्रयासों के सामने एक बड़ी चुनौती है घुसपैठिए। NDA सरकार पूरी क्षमता और ईमानदारी से घुसपैठियों की पहचान कर रही है और उन्हें देश से बाहर निकालने के लिए काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस और RJD उन्हें बचाने में लगे हैं। उन्हें बचाने के लिए, वे तरह-तरह के झूठ बोलते हैं, राजनीतिक यात्राएं आयोजित करते हैं।
Leave a Reply