Korea Open 2023: सात्विक-चिराग ने जीता साल का तीसरा खिताब, दुनिया की न.1 जोड़ी को हरा जीता मेंस डबल टाइटल

Korea Open 2023:सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने एक बार फिर देश के नाम एक और पदक जोड़ दिया है। भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण कोरिया के येओसु के जिन्नम स्टेडियम में आयोजित एक बैडमिंटन मैच के फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो को हराकर कोरिया ओपन सुपर 500 खिताब अपने नाम कर लिया है।
विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर मौजूद भारतीय जोड़ी के लिए फाइनल तक का सफर आसान नहीं था। उन्हें सेमीफाइनल में दुनिया की दूसरे नंबर की चीनी जोड़ी लियांग वेई केंग और वांग चांग सहित कई मजबूत प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला करना पड़ा था। मैच कांटे का था, जिसमें दोनों जोड़ियां छोटी रैलियों में उलझी रहीं। लेकिन भारतीय 21-15, 24-22 के स्कोर के साथ जीत हासिल करने में सफल रहे, जो 3 मैचों में चीनी खिलाड़ियों के खिलाप पहली जीत थी।
फाइनल में, सात्विकसाईराज और चिराग का सामना इंडोनेशियाई खिलाड़ियों की जोड़ी से हुआ, जो दुनिया की नंबर 1 थी। मैच की शुरुआत कांटे की टक्कर के सात हुई, लेकिन भारतीय जोड़ी ने लगातार 5 अंक जीतकर बढ़त हासिल कर ली, जिससे स्कोर 9-8 से 14-8 हो गया। दूसरे गेम में कड़े प्रतिरोध का सामना करने के बावजूद, भारतीय जोड़ी महत्वपूर्ण मोड़ पर अपने खेल को ऊपर उठाने में सफल रही और मुकाबला 40 मिनट में समाप्त कर दिया।
अंतिम स्कोर 17-21, 21-13, 21-14 था, जो भारतीय जोड़ी के लिए एक महत्वपूर्ण जीत थी। इस जीत ने उनकी झोली में एक और उपलब्धि जोड़ दी, क्योंकि वे पहले ही 2023 BWFवर्ल्ड टूर पर स्विस और इंडोनेशिया ओपन खिताब जीत चुके थे। कोरिया ओपन 2023 के नतीजे पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों की क्वालीफाइंग रैंकिंग में भी गिने जाते हैं, जिससे यह जीत और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply