Ram Mandir: प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में दीपोत्सव धूम, PM ने भी जलाए दीए
Ram Mandir: आखिरकार वह घड़ी आ ही गई जब अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद आज भगवान श्री राम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की मौजूदगी में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान पूरा हो गया है। वहीं अब पूरे देश में उत्सव का माहौल है, पूरे देश में दीपोत्सव मनाया जा रहा है।PM मोदी ने भी भगवान राम की तस्वीर के सामने दीये जलाए।
आपको बता दें कि,प्रतिष्ठा समारोह में चौदह जोड़े यजमान बने। एक दिन बाद यानी 23 जनवरी से मंदिर आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। आपको बता दें कि मैसूर के मशहूर मूर्तिकार अरुण योगीराज ने भगवान राम की ऐतिहासिक मूर्ति बनाई है। 51 इंच की नई मूर्ति गुरुवार को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की गई।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद देश में दीपोत्सव की धूम
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद देश में दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। अयोध्या, हनुमानगढ़ी में दीपक जलाए गए हैं। इस शुभ अवसर को दिल्ली की सड़कों पर भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। इस दिव्य आयोजन और राम मंदिर उद्घाटन के उपलक्ष्य को चिह्नित करते हुए, कनॉट प्लेस के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर एक साथ 1,25,000 राम दीये रोशन किए गए हैं। कनॉट प्लेस इनर सर्कल, आउटर सर्कल, रीगल कॉम्प्लेक्स के साथ मध्य सर्कल और सिंधिया हाउस सहित दिल्ली के दिल के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों रोशनी से नहा उठे। इस अद्भुत दृश्य से पूरे शहर में आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है। यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू किया गया। जैसे ही शाम ढली, एक साथ हजारों दीयों की चमक से भरे दिव्य वातावरण में सीपी नहा उठा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply