राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी 'आयुष्मान भव:' अभियान का शुभारंभ, जानें इस योजना से देश को क्या होगा फायदा

Ayushman Bhav: देश भर में स्वास्थ्य देखभाल की पहुंच और समावेशिताको बढ़ावा देने के लिए,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राजभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की 'आयुष्मान भव' पहल का शुभारंभ करेंगी। 'आयुष्मान भव' एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका उद्देश्य देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहुंच प्रदान करना है। यह पहल 'आयुष्मान भारत' कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए शुरू की गई है।
आपको बता दें कि, यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर से लागू किया जाएगा। इस अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान योजना से जुड़े सभी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों पर आयुष्मान मेलों का आयोजन किया जाएगा।
सभी मेडिकल कॉलेजों और ब्लॉकों में कैंप लगाए जाएंगे
इसमें गरीबों के साथ-साथ मध्यम वर्ग के लोगों को भी मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा। पात्र लोगों के तुरंत कार्ड बनाए जाएंगे। देश के सभी जिलों के मेडिकल कॉलेजों और ब्लॉकों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। दरअसल, आयुष्मान भव अभियान एक व्यापक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य देखभाल पहल है, जिसका उद्देश्य देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। पिछले मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह देशव्यापी कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के दौरान चलाया जाएगा।
60 हजार लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड दिये जायेंगे
इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ रक्तदान और अंग दान अभियानों का कवरेज भी शामिल है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान कैंप लगाकर 60 हजार लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड दिए जाएंगे. मनसुख मंडाविया ने आयुष्मान भव के लॉन्च के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल बातचीत की। आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत, आयुष्मान मेले के तहत लगभग 1.17 लाख आयुष्मान भारत-एचडब्ल्यूसी और सीएचसी में एबीएचए आईडी बनाने का काम भी किया जाएगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply