HARYANA NEWS : सिरसा में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, ‘बीजेपी शासन के 9 साल इतिहास में दर्ज होने वाले हैं’
सिरसा: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने हरियाणा में अपने प्रचार अभियान की शुरूआत आज सिरसा में गौरवशाली भारत रैली करके कर दी। इस रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह,प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ हरियाणा प्रभारी विप्लव देव,हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ,सांसद सुनीता दुग्गल सहित बीजेपी के कई नेता मंच पर मौजूद रहे।
अपने संबोधन में गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा व केंद्र सरकार की पिछले 9सालों की उपलब्धियां गिनाई और कांग्रेस तथा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर तंज कसे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिरसा पहुंचने पर सबसे पहले सिरसा के ऐतिहासिक गुरुद्वारा चिल्ला साहेब पहुंच कर शीश नवाया और उसके बाद रैली स्थल पर पहुंच कर लोगों को सम्बोधित किया।
अपने सम्बोधन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी शासनके 9साल इतिहास में दर्ज होने वाले हैं क्योंकि बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने जो विकास किया है वो कोई सरकार नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी पर कोई भी विपक्षी आज तक भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप नहीं लगा सका। हरियाणा के बारे में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि हरियाणा का धाकड़ जवान धाकड़ किसान और धाकड़ खिलाडी देश की शान है। 9साल का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि इन 9सालो में हरियाणा देश का सबसे बड़ा बासमती चावल का निर्यात करने वाला राज्य बना है। देश का सबसे पहला कैरोसिन मुक्त राज्य भी हरियाणा बना है। अमित शाह ने अपने सम्बोधन बीजेपी साशन की 9साल की उपलब्धियों को गिनाया।
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब वैक्सीन लगाने की बात आई तो राहुल गाँधी ने वैक्सीन का विरोध किया लेकिन आखिरकार उन्होंने भी अँधेरे में जाकर वैक्सीन लगवाई। हरियाणा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज वो भूपेंद्र हुडा से हिसाब मांगने आये हैं कि उनकी 10साल की सरकार में उन्होंने किसानो से कितना गेंहू और धान ख़रीदा इसका हिसाब लेकर आ जाइये। अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसानो से उसकी फसल का दाना दाना खरीदने का काम किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार 3डी की सरकार थी जिसमे पहला डी दरबारी का दूसरा डी दिल्ली वाले दामाद का और तीसरा डी डीलर का लेकिन मनहोर लाल की सरकार ने तीनो डी को साफ़ कर दिया।भूपेंद्र हुडा पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि पहले जो मुक्यमंत्री था वो सिर्फ रोहतक का था रोहतक के इलावा किसी की भी चिंता नहीं करता था वही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकार की योजनाओ को जमीन तक पहुंचाने का काम किया और पूरे हरियाणा का विकास किया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने सम्बोधन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुए कहा कि वो जब भी हरियाणा की धरती पर आये उन्होंने हरियाणा का गौरव बढ़ाने का काम किया है और हरियाणा के वीर जवान किसान और खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाने के लिए प्रेरित करने का काम किया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply