Rishi Kapoor Death Anniversary: ऋषि कपूर को याद कर क्या कह गईं नीतू कपूर
Rishi Kapoor: कहते हैं इंसान चला जाता है, लेकिन उनके किए गए अच्छे काम हमेशा जिंदा रहते हैं। तीन साल हो गए बॉलीवुड के जाने माने सुपरस्टार ऋषि कपूरको गुजरे हुए लेकिन आज भी उनके फैंस के दिलों में जगह एक्टर के लिए उतना ही प्यार है।उनकी आकस्मिक मौत ने सभी को चौंका कर रख दिया था। 30 अप्रैल 2020 को बॉलीवुड के रोमांस किंग ऋषि कपूर का निधन हो गया था। उनकी तीसरी डेथ एनिवर्सरीपर पत्नी नीतू कपूर ने और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने एक्टर को याद करते हुए तस्वीरें शेयर कीं।
नीतू कपूर नेवो तस्वीर शेयर की, जिसमें अभिनेत्री एक आउटडोर सेटिंग में ऋषि कपूर के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आप शानदार सुखद यादों के साथ हर रोज याद आते हैं।" मनीष मल्होत्रा, करिश्मा कपूर, राकेश रोशन, श्रद्धा राम श्रीनाथ और कई और सेलेब्स ने फोटो पर कॉमेंट किया और अपना प्यार और सम्मान दिखाया।प्रशंसकों ने भी अभिनेता के लिए अपना प्यार दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और लिखा, "हमेशा हमारे दिलों में" और "तीन साल बीत चुके हैं, फिर भी यह असत्य लगता है कि वो चले गए हैं।"
दूसरी तरफ बीते दिन, दिवंगत अभिनेता की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पारिवारिक तस्वीर अपलोड की, जिसमें रणबीर कपूर, ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा और उनकी बेटी एक साथ पोज़ देती नज़र आ रही हैं। उसने लिखा, "ये तस्वीर मुझे बेहद पसंद है # परिवार।" आज, उन्होंने बचपन की एक तस्वीर शेयर की । फोटो को अपलोड करते हुए उन्होंने लिखा, "मैं आपको हर दिन मिस करती हूं।" इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "और कभी-कभी मैं आपको मुस्कुराते हुए देखने के लिए गैलरी को नीचे स्क्रॉल करती हूं, लव यू।"
बताते चलें, ऋषि राज कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 को मुम्बई में हुआ था। ऋषि राज कपूर काफी लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। कैंसर से इतने सालों तक लड़ने के बाद 30 अप्रैल को एक्टर ने आखिरी सांस ली थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply