Delhi NCR की एक बार फिर डोली धरती, महसूस किए भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली में 4:08 मिनट परएक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली के साथ साथ आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए जिसमें गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद शामिल है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.1 रही। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था।भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद बताया जा रहा है।
3 अक्टूबर को भी आया था भूकंप
वहीं दिल्ली एनसीआर में भी दो हफ्तों में ये दूसरा झटका है। इससे पहले 3 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली -एनसीआर में भूकंप के झटके लगे थे। उस समय भूकंप का केंद्र नेपाल था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई थी।
अफगानिस्तान में भूकंप ने मचाई तबाही
गौरतलब है कि हाल ही में अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप में हजारों लोग प्रभावित हुए थे। बीते हफ्ते भी हेरात प्रांत में 6.3 की भूकंप आया था जिसमें 2500 लोगों की जान चली गई है। यूएसजीएस ने बताया कि हेरात शहर के पास 6.3 तीव्रता का भूकंप आया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply