नहीं थम रहा 72 Hoorain का विवाद, Censor board ने फिल्म को लेकर कही बड़ी बात
72 Hoorain Controversy : फिल्म '72 हूरें' अपने अनाउंसमेंट के बाद से ही विवादों में है। इस फिल्म को लेकर विवाद सेंसर बोर्ड और फिल्म मेकर्स के बीच भी है। दरअसल, फिल्ममेकर अशोक पंडित ने अपने बयान में कहा था कि सेंसर बोर्ड ने उनसे फिल्म में कई कट्स लगाने और फिल्म में कुछ चीजें बदलने को कहा है इसके बाद उनकी फिल्म को सर्टिफिकेट मिलेगा। पर अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट मिल चुका है। यह खुलासा खुद CBFC (सेंट्रेल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) ने किया है।
CBFCने कही ये बात
CBFC का कहना है कि फिल्म और उसके ट्रेलर '72 हूरें' को लेकर जितनी भी बातें सामने आ रही हैं, वह सरासर झूठी हैं। लोगों को मिसलीड किया जा रहा है। हम लोगों ने फिल्म को सर्टिफाई करने से इनकार नहीं किया है। बल्कि उसे 'A' सर्टिफिकेशन दिया है। ट्रेलर पर काम हो रहा है। फिल्ममेकर से इंटीमेशन के अंतरगत एक डॉक्यूमेंट सब्मिट करने के लिए कहा गया है, जिसकी रसीद हमें चाहिए। "हालांकि, हम लोगों ने जो सर्टिफिकेट दिया है, वह कुछ बदलाव के बाद दिया है। फिल्ममेकर को इस बारे में हम लोगों ने पहले ही जानकारी दे दी थी। साथ ही उनसे 27 जून 2023 को फिल्म में कुछ बदलाव करने को कहा था। पर फिल्ममेकर की ओर से हमारे नोटिस पर अबतक कोई जवाब नहीं आया है।"
ये है फिल्म की कहानी
दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में आतंकवाद की काली दुनिया का सच दिखाया गया है।फिल्म में धर्म के नाम पर ब्रेनवॉश कैसे किया जाता है, ये दिखाया गया है। खासतौर पर जिहाद के नाम पर आत्मघाती हमले करने वालों के लिए '72 हूरें' के वादे को भी दर्शाया गया है। फिल्म में पवन मल्होत्रा ने हाकिम अली और आमिर बशीर ने बिलाल अहमद का किरदार निभाया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply