निपटा लें अपने सारे काम, साल के अंत में 13 दिनों के लिए बैंक कर्मचारी करेंगे महा-हड़ताल

Bank Strike: बैंकों ने एक बार फिर हड़ताल करने का आह्वान किया है। जिसके बाद लोगों की दिक्कतें बढ़ने वाली है। दरअसल, ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉयज एसोसिएशन ने साल के अंत में दिसंबर महीने से लेकर नए साल के जनवरी 2024 तक 13 दिन की छुट्टियों का आह्वान किया है। ये हड़ताल बैंक यूनियन बैंकों में पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की भर्ती की मांग और रेग्यूलर जॉब के आउटसोर्सिंग के विरोध में हड़ताल पर जा रही हैं।
4 दिसंबर को शुरू होने वाली ये हड़ताल अलग अलग चरणों में 20 जनवरी 2024 कर चलेगी। सबसे पहले 4 दिसंबर 2023 को देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक के कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल करेंगे। फिर 5दिसंबर 2023को बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
11 दिसंबर को ये कर्मचारी करेंगे हड़ताल
उसके बाद 6दिसंबर 2023को केनरा बैंक और यूको बैक के कर्मचारी हड़ताल करेंगे। 7दिसंबर 2023को इंडियन बैंक और यूको बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। फिर 8दिसंबर 2023को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल करेंगे। 11दिसंबर 2023 को निजी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल करेंगे।
चरणबद्ध तरीके से होगी हड़ताल
उसके बाद नए साल यानी जनवरी 2024 में अलग अलग राज्यों में चरणबद्ध तरीके से सभी बैंक के कर्मचारी एक साथ हड़ताल करेंगे। जैसे 2जनवरी 2024को दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, पुडुचेरी, अंडमान एंड निकोबार और लक्ष्यद्वीप में सभी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। फिर 3जनवरी 2024को पश्चिमी भारत के राज्य गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दादर, दमन, दीव में सभी बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। 4जनवरी 2024को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। तो वहीं
5 जनवरी को दिल्ली के बैक के कर्मचारी करेंगे हड़ताल
5जनवरी को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू एंड कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। 6जनवरी 2024को पूर्वी राज्यों पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, असम, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम में बैंकों के कर्मचारियों की हड़ताल की जाएगी।
19 और 20 जनवरी को होगा देशव्यापी हड़ताल
इसके बाद अंत में 19और 20जनवरी 2024को पूरे देश के सरकारी बैंकों के बैंक कर्मचारी दो दिन के हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल पर ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉयज एसोसिएशन का कहना है कि हाल के वर्षों में बैंक कस्टमर की संख्या कई गुना तक बढ़ गी है। बैंकों का बिजनेस वॉल्यूम बढ़ा है जिसके चलते बैंक कर्मियों पर कामकाज का बोझ बढ़ गया है। लेकिन इस दौरान पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की भर्ती नहीं की गई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply