झारखंड में 17 साल के युवक की हुई निर्मम हत्या,शव से गायब मिले किडनी, गुर्दा और आंख

Jharkhand News: झारखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ऐसी घटना जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। दरअसल, झारखंड के बोकारो में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के केबिन टोला निवासी 17 वर्षीय युवक अनेश्वर उरांव 13 दिनों से लापता था। जिसका शव पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया के वसुधा इंडस्ट्रीज के पीछे तालाब के पास से बरामद किया है।
क्षत विक्षत मिला शव
दरअसल, 12दिन पहले राजमिस्त्री श्रवण कुमार ने मृतक अनेश्वर उरांव को घर से बुलाकर ले गया था। उसके बाद से ही वह लापता था। अनेश्वर के परिजनों ने उसके गुम होने की लिखित शिकायत थाने में भी की थी। लेकिन पुलिस इस मामले में लापारवाही बरतती रही। इस बीच खबर मिली कि उसका शव क्षत विक्षत स्थिति में शव तालाब में पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है आरोपी पहले भी इलाके से कई नाबालिकों को गायब कर चुका है। परिजनों ने आशंका जताई है कि अनेश्वर की किडनी, गुर्दा और आंख निकाल ली गई है।दूसरी तरफ,गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पेड़ में बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी है। घटना में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया है। बाद में बालीडीह पुलिस ने किसी तरह से आरोपी को भीड़ से निकलने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पिटाई से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रशासन ने दिया आश्वासन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चास एसडीएम, मुख्यालय डीएसपी ,सिटी डीएसपी, चास डीएसपी,ट्रैफिक डीएसपी और चास बीडीओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रशासन की ओर से मामले में जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply