'सौ करोड़ हिन्दू हथियार उठा लेंगे...', तिरुपति मंदिर प्रसाद मामले पर महंत परमहंस दास ने दी चेतावनी
Tirupati Temple Prasad: आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट की खबरे सामने आने के बाद राज्य में हड़कंप मच गया है। साधु-संतों ने इस विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और आरोपियों पर सख़्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अयोध्या के तपस्वी छावनी के जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज ने भी भड़के मजर आ रहे है। उन्होंने मंदिर प्रशासन को चेतावनी दी है कि या तो केंद्र सरकार भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करे नहीं तो सौ करोड़ हिन्दू हथियार उठाने को मजबूर हो जाएंगे।
महंत परमहंस दास ने दी चेतावनी
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बहुमत जो मिला है वो बहुसंख्यक समाज का है। भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए हैं. गाय संपूर्ण विश्व की मां है। हमारी संस्कृति वैदिक संस्कृति है। अगर केंद्र सरकार इस पर सख्त नहीं हुई तो सौ करोड़ हिन्दू हथियार उठाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं बहुत दुखी हूं कि विश्व प्रसिद्ध बालाजी मंदिर के प्रसाद में गोमांस कैसे मिल गया? अभी तक इस पर क्या कार्रवाई हुई है? वहां से अयोध्या के रामलला के मंदिर में भी एक लाख लड्डू आए थे। जिन्हें साधु संतों को बाँटा गया। इसलिए केंद्र सरकार हिन्दुओं के हथियार उठाने से पहले हमें न्याय दे दे।
करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को किया भंग
प्रसाद के रूप में दिए जाने वाले लड्डू बनाने के लिए शुद्ध घी की जगह जानवरों की चर्बी का उपयोग किया गया था। वहीं, इस मामले के सामने आते ही पूरे देश के संतों में नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना हैं कि तत्काल प्रभाव से मंदिर का ट्रस्ट बोर्ड भंग किया जाना चाहिए। चूंकि, ये मामला सीधे तौर पर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें, बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने NDA विधायक दल की बैठक को संबोधित किया था। इस बैठक में उन्होंने कहा है कि पिछली सरकार यानी जगन रेड्डी सरकार के राज में तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल होने का आरोप लगाया है। जिसके बाद प्रसाद में उपयोग होने वाले घी की जांच रिपोर्ट सामने आई। जिसमें मछली के तेल और जानवरों की चर्बी मिलाने के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। दावा ये भी है कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के समय भी तिरुपति ट्रस्ट की ओर से तीन टन लड्डू भेजे गए थे। जिन्हें श्रद्धालुओं में वितरित किया गया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply