कनाडा में भी अमेरिका जैसी मास शूटिंग, टोरंटो के पब में दनादन गोलीबारी से घायल हुए 12 लोग
Canada Toronto Shooting: कनाडा के टोरंटो शहर के एक पब से गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में करीब 12 लोग घायल हुए हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल शुक्रवार रात में एक शख्स ने पब के अंदर अचानक गोलियों की बरसात कर दी। जिसके बाद से गोली चलाने वाले की तलाश जारी है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये घटना कनाडा के टोरंटो शहर के स्कारब्रो टाउन सेंटर मॉल के पास स्थित एक पब की है। कल शुक्रवार रात अचानक रात करीब 10.30 बजे एक पब में एक शख्स घुसा और दनादन गोलीबारी करनी शुरु कर दी। इस गोलीबारी में करीब 12 लोग घायल हुए हैं। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अभी भी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही हैँ।
तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोली चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही हैं। इसके अलावा पीड़ितों से भी पूछताछ की जा रही हैं। लेकिन अभी तक शूटर की पहचान नहीं हो सकी है और ना ही हमले के समय इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने आई है।
बता दें, पुलिस पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर ने जिन लोगों पर गोलियां चलाई, क्या वह पहले से उन्हें जानता था या नहीं। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधिकारियों ने इलाके में रहने वालों को सतर्क रहने के लिए कहा हैं। इसी के साथ अगर कोई संदिग्ध गतिविधि या शख्स पर शक हो, तुरंत पुलिस को सूचित करें।
Leave a Reply