Haryana News: बिहार चुनाव पर शैलजा का बड़ा बयान, कहा- भाजपा हो चुकी है मानसिक परेशान
Haryana News: हरियाणा के सिरसा के पंचायत भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पिछली बैठक में रखे गए एजेंडों की समीक्षा की गई। साथ ही केन्द्रीय स्कीमों के तहत आगामी समय में होने वाले विकास कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अधिकारियों के विकास कार्यों को लेकर हुए सवालों के जवाबों से सांसद असंतुष्ट नजर आईं। उन्होंने जनता के समस्याओं व जनप्रतिनिधियों की मांगों को गंभीरता सुनने की बात कही। उन्होंने कहा कि कई कार्यों के लोकल स्तर पर नहीं हो सकते लेकिन जो कार्य लोकल स्तर पर होने चाहिएं उन्हें प्रशासनिक अधिकारी गंभीरता से लें।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कुमारी शैलजा ने कहा कि दिशा की बैठक में पिछले एजेंडों पर चर्चा ही। साथ ही आगामी समय में होने वाले विकास कार्यों को गंभीरता से व तय समय में पूरा करने की बात कही। बिहारी चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर शैलजा ने कहा कि भाजपा ने पास जनता के बीच जाने और उन्हें बताने को कोई भी मुद्दे नहीं हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार बीजेपी के रिमोट से चलते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्राओं और महागठबंधन के वायदों से बिहार की जनता प्रभावित है। बिहार के महागठबंधन की सरकार बनाने का कार्य जनता करेगी ऐसा उन्हें विश्वास है।
जनता से किया गया एक-एक वायदा पूरा किया जाएगा- कुमारी शैलजा
शैलजा ने कहा कि जनता से किया गया एक-एक वायदा पूरा किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खुद को बिहारी कहने के सवाल पर शैलजा हंस पड़ी। उन्होंने कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री खुद ही बताएं वे कुछ नहीं कहना चाहतीं। कांग्रेस नेता संपत सिंह के पार्टी को अलविदा कहने पर शैलजा ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है। पार्टी में अगर समन्वय हो और वरिष्ठ नेताओं की बात सुनी जाए तो कोई भी पार्टी को छोड़कर नहीं जाता। उन्होंने कहा कि संपत सिंह मेहनती नेता हैं उन्होंने कांग्रेस पार्टी ही नहीं बल्कि सिरसा में उनके चुनाव में भी गंभीरता से कार्य किया। पार्टी हित में कार्य करने वाले नेताओं को छोड़कर जाना कष्टदायी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply