टोपी पहनकर इफ्तार में शामिल हुए Vijay Thalapathy, ट्रोलर्स बोले- रमजान पर कर रहे राजनीति
Thalapathy Vijay Hosts Iftar In Ramadan: रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। इस दौरान कई मुस्लिम कलाकारों को रोजा रखते देखा गया है। कई गैर-मुस्लिम सितारों ने भी इफ्तार पार्टियों का आयोजन किया। इसी कड़ी में तमिल सुपरस्टार और राजनेता जोसेफ विजय चंद्रशेखर, जिन्हें थलपति विजय के नाम से जाना जाता है, उन्होंने मुसलमानों के लिए एक भव्य इफ्तार पार्टी आयोजित की। इस आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बन गया है।
बता दें कि,वायरल वीडियो में विजय भारी भीड़ के बीच एक मौलवी के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। सफेद शर्ट और लुंगी पहने विजय ने सिर पर टोपी भी लगा रखी थी। वीडियो में मौलवी को इस आयोजन की सराहना करते हुए सुना जा सकता है। समाचार एजेंसी एनएनआई ने यह वीडियो साझा करते हुए लिखा, "तमिलगा वेट्री कझगम के संस्थापक विजय ने चेन्नई में रमजान के अवसर पर इफ्तार पार्टी आयोजित की।"
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ लोगों ने इसे धार्मिक सौहार्द्र की मिसाल बताया। वहीं, कुछ ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया। कुछ लोगों का मानना है कि विजय, जो ईसाई तमिल हैं, ने यह आयोजन वोट बैंक की राजनीति के लिए किया।
एक यूजर ने लिखा, "क्या वह कभी कुंभ मेले में भी गए हैं? यह सिर्फ राजनीति है, धर्मनिरपेक्षता नहीं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "वे इस खेल को अच्छी तरह समझते हैं।"हालांकि, कुछ लोगों ने इस आलोचना का विरोध भी किया। एक यूजर ने लिखा, "जो लोग इसे तुष्टिकरण कह रहे हैं, उन्हें बता दूं कि तमिलनाडु में मुस्लिम आबादी केवल 5प्रतिशत है। इसलिए किसी भी राजनीतिक दल को चुनाव जीतने के लिए उनके वोटों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है।"
विजय की आने वाली फिल्म
विजय जल्द ही फिल्म जन नायकन में नजर आएंगे। यह फिल्म 2025में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह उनकी आखिरी फिल्म हो सकती है।
विजय की इस इफ्तार पार्टी को लेकर इंटरनेट पर बहस जारी है। कुछ इसे भाईचारे की मिसाल मान रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक कदम करार दे रहे हैं।
Leave a Reply