कौन है गैंगस्टर कपिल सांगवान? जिसने ली नफे सिंह की हत्या की जिम्मेदारी
INLD Leader Nafe Singh Murder Case: हाल ही में इनेलो के वरिष्ठ नेता नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का विदेशी कनेक्शन होने की बात हो रही है और आखिर में इसका विदेशी कनेक्शन निकल भी गया। इस हत्या की जिम्मेदारी लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान ने ली है। ये सोशल मीडिया पोस्ट पोस्ट में दावा किया गया है जिसमें कपिल सांगवान के हवाले से कहा गया है कि उसी ने नफे सिंह को मरवाया है। फिलहाल पुलिस उस सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है।
कपिल सांगवान की ओर से कहा गया है कि नफे सिंह की गैंगस्टर मंजीत महाल से गहरी दोस्ती थी। नफे सिंह मनजीत महल के भाई संजय के साथ प्रॉपर्टी पर कब्जा करने का काम करता था। पोस्ट में आगे लिखा गया है कि जो उसके दुश्मन से हाथ मिलाएगा, उसका अंजाम यही होगा। कपिल के नाम से की गई इस पोस्ट में आगे कहा गया कि उसके जीजा और उसके दोस्तों के मर्डर में इसने (नफे सिंह राठी) महल को सपोर्ट किया था।
कौन हैं कपिल सांगवान?
कुछ साल पहले ही कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू पेरोल पर जेल से बाहर हुआ था। जिसके बाद वो फरार हो गया था फिलहाल कपिल सांगवान इंग्लैंड में रहता है। कपिल सांगवान दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है। कपिल सांगवान का घर नंदा एनक्लेव में है। उसने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के विकासपुरी से की। उसके बाद वो गुरुग्राम में एमिटी यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट कर रहा था।
कई मामले हैं दर्ज
कपिल के खिलाफ रंगदारी, हथियार के दम पर लोगों से उगाही, आर्म्स एक्ट जैसे कई मामले दर्ज हैं। असल में उसे साल 2014 में आर्म्स एक्ट और झगड़े के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में वो पेरोल पर बाहर आकर फरार हो गया। उसके बाद वो यूके चला गया, जहां से अब वो अपना गैंग चला रहा है। वो जेल में अपनी गैंग के जरिए दहशत फैलाकर उगाही भी करता था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply