Delhi Weather: दिल्ली में अभी खत्म नहीं हुई ठंड! जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
Delhi Weather: बीते शुक्रवार और शानिवार को बारिश के कारण दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम में बदलाव को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। सुबह और शाम के समय हवाओं की वजह से लोगों को ठंड महसूस होती है। वहीं, दोपहर के समय धूप निकल रही है। जिससे थोड़ी राहत मिलती है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की है। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट के साथ 10.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार तक दिल्ली के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हवा की रफ्तार भी 16 से 32 किलोमीटर प्रतिघंटा चलने की आंशका जताई गई है।
बारिश ने तोड़ पिछले 10 साल का रिकॉर्ड
वहीं फरवरी के महीने में बारिश ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2014 के बाद इस वर्ष फरवरी के महीने में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस महीन में अब तक 32.5 मिमी बारिश हुई है। इससे पहले 2014 के फरवरी माह में 48.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक मार्च से 3 मार्च तक कई इलाकों में ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। वहीं, 1 मार्च को राजस्थान में, 2 मार्च को हरियाणा और पंजाब में, और 2 और 3 मार्च को उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। यहां एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी संभव है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply